फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   If action is not taken against those who do illegal construction, there will be struggle

बछड़ी मसधान गांव के रास्तों में हुआ अवैध निर्माण,शिकायत के बाद नहीं हुई कार्रवाई

Tue, 22 Feb 2022 10:37 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 10:37 PM IST
विज्ञापन
If action is not taken against those who do illegal construction, there will be struggle
घुमारवीं (बिलासपुर)। जिला प्रशासन बेसक बैठक कर अवैध निर्माण करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के आदेश देता है, लेकिन धरातल पर इन निर्देशों की अनुपालना कम ही होती है। ऐसा ही वाक्या घुमारवीं उपमंडल की मोरसिंघी पंचायत के गांव बछड़ी मसधान का है। यहां पर लोगों की ओर से रास्तों पर अवैध निर्माण किया जा रहा है, इस कारण लोगों में भारी रोष है।
विज्ञापन

इस संबंध में बछड़ी मसधान के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त बिलासपुर से 16 अगस्त 2021 को मिला था । उस दौरान उपायुक्त ने बीस दिन के अंदर अवैध कार्यों को अंजाम देने वालों के विरुद्ध कारवाई के आदेश जारी किए गए थे, लेकिन छह महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद धरातल पर कुछ भी नहीं हुआ है। वहीं, अवैध निर्माण धड़ल्ले से हो रहा है। ग्रामीणों में कश्मीर सिंह, कर्मदत्त, अमरनाथ, भंगू राम, पूजा देवी, अरुण कुमारी, जगदंबा कुमारी आदि ने बताया कि अवैध निर्माण की शिकायत लेकर उपायुक्त बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा गया था। उन्होंने राजस्व अधिकारी को बीस दिन के अंदर अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिए गए थे, लेकिन धरातल पर आदेश हवा हवाई हो गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने स्थानीय और जिला प्रशासन को चेताया है कि अगर शीघ्र अवैध निर्माण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने से गुरेज नहीं करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। ग्रामीणों ने कहा कि शीघ्र ही इसकी शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय में की जाएगी। एसडीएम राजीव ठाकुर ने कहा कि इस बारे में मुझे जानकारी नहीं है, फिर भी राजस्व विभाग के अधिकारियों से जवाब तलब किया जाएगा। जिस किसी राजस्व अधिकारी और कर्मचारी ने अवैध निर्माण की कार्रवाई में कोताही की है, उसके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed