फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   I have become crazy Shyam, the audience danced to the song of your Murli....

Bilaspur News: मैं हो गई दिवानी श्याम तेरी मुरली दी

Sun, 19 May 2024 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
I have become crazy Shyam, the audience danced to the song of your Murli....
- श्री गुग्गा जागरण कमेटी ने कराया भगवती जागरण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बरमाणा गुग्गा मंदिर के परिसर में शनिवार शाम को श्री गुग्गा जागरण कमेटी की ओर से 18वां भगवती जागरण का आयोजन किया गया । संजीव भारद्वाज ने मंच संचालन बखूबी से निभाते हुए जागरण में शिरकत करने आए कलाकारों का परिचय करवाते हुए कार्यक्रम की शुरुआत करवाई। सुरेश वर्मा और संजीव भारद्वाज के मार्गदर्शन में भगवती जागरण को सफल बनाने में जागरण कमेटी में रही युवा टीम का दर्शकों ने सरहाना की।
विशाल भगवती जागरण में सुप्रसिद्ध कथावाचक व पहाड़ी, पंजाबी गायक जगमोहन दत्त शास्त्री ने श्री राधा-कृष्णा के एक से एक बढ़कर भजन गा कर सभी श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने रात हो गई चानणिया, इक बार फेरा पा श्यामा, बरमाणा बीच आ श्यामा, दिल लईलै तू मेरा हो श्यामा, हाय शरमाऊं किस-किस को बताऊं अपनी श्याम की प्रेम कहानियां, मैं हो गई दिवानी श्याम तेरी मुरली दी, ओ कुंडला वालेआ जरा आंख मिलाई भजन गाए। वहीं, मईया जी कुंडलुए-कुंडलुए बाल मुख पर बणी-बणी पौंदे पर महिलाएं व बच्चे खूब झूमे। सुरेश वर्मा ने राधा-कृष्ण के भजनों की लड़ियों को बढ़ाते हुए मेरे श्याम नो मना ले कोई कल्या बैठी रोई ,सांबरिया तू आ जा, मां नयना देवी जी तेरा बी जबाब नई दस केड़ा वंदा किया नवाब नी पर बेहतरीन प्रस्तुति दी। उसके बाद अमन द्विवेदी आर्ट्स ग्रुप कलाकार ने राधा-कृष्ण की झांकी में श्रद्धालुओं को वृंदावन धाम के दर्शन करवाते हुए सांवरिया-सांवरिया आजा तेरी राधा बुलाए, आ मेरे पास मैं देखती रहूं, वृंदावन नाचे मोर आदि गाकर पंडाल में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को देर रात तक जागरण में झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

उसके बाद सहारनपुर यूपी के सुप्रसिद्ध गायक लवकुश की जोड़ी ने पौने एक बजे मंच संभाला। उन्होंने भगवती जागरण की शुरुआत गणेश वंदना से की। उसके उपरांत माता की वंदना और जय गुग्गा जाहरपीर की स्तुति से की। तुम कृपा करो महारानी सब पर कृपा करो, शेरावाली ने मौजा लाइयां हुण कोई थोड़ न रई, तूने मुझे बुलाया शेरा वाली ये, मई जोगन हो गई तेरे नाम की पारी, नजारा तेरी मुरली दा हो श्यामा ने एक से एक बढ़कर एक मां की महिमा का गुणगान करते हुए मां की भेटें प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव भिवोर कर दिया। श्री गुग्गा जागरण कमेटी ने अतिथियों व कलाकारों को मां की चुनरी व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed