फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   I get emotional as soon as I come to Bilaspur: Nadda

बिलासपुर में आते ही हो जाता हूं भावुक : नड्डा

Sat, 16 Dec 2023 06:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 06:43 PM IST
विज्ञापन
I get emotional as soon as I come to Bilaspur: Nadda
बिलासपुर में आयोजित अभिनंदन भाजपा कार्यक्रम में उपस्थित लोग। संवाद
संबोधन के बाद थपथपाई अनुराग ठाकुर की पीठ
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को विरोधियों को भी साथ लेकर चलने का दिया मंत्र

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नगर परिषद के मैदान में आयोजित अभिनंदन समारोह में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बाबा नाहर सिंह के उद्घोष से भाषण शुरू किया।
उन्होंने कहा कि जिस तरह एक फौजी सरहद से विजयी होकर घर लौटता है तो उसके मन में दोस्तों को मिलने के लिए विशेष उत्सुकता होती है। ठीक उसी तरह चुनाव भी एक तरह का ही रण होता है। जब वह चुनाव में विजयी होकर बिलासपुर में आते हैं तो मन में उत्सुकता होती है। साथ ही भावुक हो जाता हूं। भाषण के अंत में उन्होंने कहा कि उनका सत्ता से कोई ताकत हासिल करने का उद्देश्य नहीं है। उनका उद्देश्य गरीब लोगों को ताकत देना है और जनता की आशाओं को पूरा करना है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रेम भाव से सबको एक साथ लेकर चलना जरूरी है। प्रेम में इतनी शक्ति है कि जो कल कांग्रेस का था वो आज भाजपा का हो जाएगा। साथ ही याद रखना कि जिस पेड़ में अधिक फल लगे होते हैं वह ज्यादा झुका रहता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि विरोधियों को भी साथ जोड़ों और केंद्र में एक बार फिर भाजपा सरकार बनाने का सहयोग करो।
विज्ञापन

इससे पहले जब केंद्रीय मंत्री अनुराग अपना संबोधन खत्म कर कुर्सी के पास पहुंचे तो नड्डा ने उनकी जमकर पीठ थपथपाई। वहीं सदर विधायक त्रिलोक जमवाल ने कहा कि प्रदेश को मेडिकल हब बनाने का श्रेय जगत प्रकाश नड्डा को जाता है। गर्व की बात है कि नड्डा के नेतृत्व में बिलासपुर को एम्स, हाईड्रो कॉलेज, फोरलेन, रेल लाइन योजनाएं मिली। इसके अलावा पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग, विधायक रणधीर शर्मा ने भी जनता को संबोधित किया। रणधीर शर्मा ने अनुराग ठाकुर और जगत प्रकाश नड्डा को मां नयनादेवी जी मंदिर की तस्वीर और चुनरी भेंट कर सम्मानित किया। मंच संचालन जिलाध्यक्ष स्वतंत्र संख्यान ने किया।

बिलासपुर में आयोजित अभिनंदन भाजपा कार्यक्रम में उपस्थित लोग। संवाद

बिलासपुर में आयोजित अभिनंदन भाजपा कार्यक्रम में उपस्थित लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed