फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   I am addicted to dance, I fell in love with you, I fell in love with the Namhol people.........

Bilaspur News: नाटी रा चस्का बुरा, इश्क हुआ आपसे प्यार हुआ नम्होल वालों से.........

Sun, 12 Oct 2025 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 12 Oct 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
I am addicted to dance, I fell in love with you, I fell in love with the Namhol people.........
दूसरी सांस्कृतिक संध्या रही नाटी स्टार अजय चौहान के नाम
विज्ञापन

पशु मेला नम्होल में कलाकारों से दी बेहतरीन प्रस्तुतियां


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नम्होल में चल रहे पारंपरिक पशु मंडी एवं किसान मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। प्रसिद्ध नाटी स्टार अजय चौहान के मंच पर आते ही मैदान तालियों से गूंज उठा। देर रात तक हजारों की भीड़ उनके गीतों की धुन पर थिरकती रही। नाटी रा चस्का बुरा जैसे सुपरहिट गीतों पर दर्शक झूमते नजर आए और पूरा नम्होल मैदान उत्सव के रंग में डूब गया।
संध्या की शुरुआत स्थानीय कलाकार सुभाष शर्मा हिमाचली ने गणेश वंदना से की। उनकी सुरीली आवाज़ ने माहौल को भक्ति भाव से भर दिया। इसके बाद उन्होंने मैया तेरे मंदिरा बजदे ढोल नगाड़े, फोरलेन सड़क दा आया फरमान, चल चल मेले जो मेरे बांके सजना और मुंडू ग्लादा आमा जो छड़ी दे सारे कामा जाना मेला देखने जो जैसे गीतों से दर्शकों का दिल जीत लिया। सांस्कृतिक संध्या में सचिन कश्यप, सतीश कुमार सुपर स्टार, जादूगर जे.एम. नेगी, किशोर कुमार वगल्याणा, कर्मा भाई और रमा धीमान सहित कई स्थानीय कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। जादूगर नेगी के जादू के करतबों ने बच्चों और बड़ों दोनों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जबकि हास्य और नृत्य प्रस्तुतियों ने हंसी और तालियों का माहौल बना दिया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्रेम सिंह ठाकुर ने मेला समिति की सराहना करते हुए कहा कि नम्होल मेला अब केवल पारंपरिक आयोजन नहीं, बल्कि संस्कृति, एकता और हिमाचली परंपरा का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने अपनी ओर से समिति को 11,000 का अनुदान भी भेंट किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण अजय चौहान ने मंच पर आते ही धमाल मचा दिया। उन्होंने एक नन्हे बच्चे को गोद में लेकर नाटी की थाप पर नाचते हुए माहौल को जीवंत कर दिया। नाटी रा चस्का बुरा, झुमके झुमके तेरे कानों रे झुमके, इश्क हुआ आपसे प्यार हुआ नम्होल वालों से, टेंशन नहीं लेने का, नाटी सिरमौरी वाली, तेरा नखरा, ठुमका और हो रोहडू वालिए जैसे गीतों पर दर्शक देर रात तक थिरकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed