फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Hydro conference inaugurated at NTPC Koldam station

फोरलेन की वजह से क्षतिग्रस्त मकानों, रास्तों को ठीक कर लोगों को दे राहत- कटवाल

Thu, 25 Nov 2021 07:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
Hydro conference inaugurated at NTPC Koldam station
बिलासपुर के बचत भवन में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान उपस्थित उपायुक्त पंकज राय विधायक जीत राम कट? - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। निर्माणाधीन कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन के कार्य की प्रगति एवं प्रभावितों की शिकायतों और समस्याओं के समाधान के लिए वीरवार को बचत भवन में उपायुक्त पंकज राय की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष रूप से झंडूता विधानसभा क्षेत्र के विधायक जीत राम कटवाल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र झंडूता के बीच में से जा रहे निर्माणाधीन कीरतपुर नेरचौक फोरलेन की वजह से क्षतिग्रस्त हुए रिहायशी मकान, नालियां, रास्ते, बोरवेल आदि को समयबद्ध तरीके से ठीक कर स्थानीय लोगों के लिए राहत प्रदान करें।
विज्ञापन

कहा कि जिन रिहायशी मकानों के आसपास फोरलेन के निर्माण के कारण से भूस्खलन हुआ है, वहां भी डंगे और दीवारें लगवाने का कार्य किया जाए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन तथा निर्माण कंपनी के अधिकारियों से आग्रह करते हुए कहा कि झंडूता क्षेत्र से लोग बिलासपुर शहर के लिए रोजमर्रा की जरुरतों के अतिरिक्त फल, सब्जियां और दूध से बने उत्पादों को बेचने के लिए प्रतिदिन गोविंद सागर झील को पार कर बिलासपुर आते हैं, जिन्हें फोरलेन की वजह से प्रभावित रास्तों के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बैहना जट्टां के अतिरिक्त कल्लर, मरहाइयां, कोठी, धराड़सानी में फुटओवर ब्रिज निर्मित किए जाएं, ताकि जो लोग प्रतिदिन दैनिक कार्यों, नकदी फसलों और दूध आदि बेचने के लिए बिलासपुर आते हैं, उनकी समस्या का निदान हो सके। उन्होंने कहा कि रास्ते खराब होने से किसानों और दुग्ध उत्पादकों को 30 किलोमीटर का चक्कर लगाकर बिलासपुर लाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उपायुक्त ने फोरलेन बनने के कारण आम लोगों को आ रही दिक्कतों के निदान और फुटब्रिज का निर्माण करने के लिए अधिकारियों को 3 महीने के भीतर सभी कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने फोरलेन निर्माण से प्रभावित हुई भगेड़ से डैहर की 8 किलोमीटर सड़क की मरम्मत करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने फोरलेन के कारण जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में प्रभावित हुए लोगों के सभी कार्यों को त्वरित निपटाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में फोरलेन के प्रगति कार्य की समीक्षा करने के लिए संबंधित अधिकारियों सहित मौके का निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed