फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   husband and wife died

Bilaspur News: बम्म करंगुई में रात को पत्नी और सुबह पति ने त्यागे प्राण

Sun, 09 Jul 2023 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 09 Jul 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
husband and wife died
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के बम्म पंचायत में बुजुर्ग महिला के निधन के कुछ समय बाद उसके पति ने भी प्राण त्याग दिए। दोनों एकसाथ दुनिया से रुखसत हुए। न मैं तुझे खोना चाहता हूं, न तेरी याद में रोना चाहता हूं, जब तक हैं सांसें मेरी इस जिंदगी की, मैं बस तेरे साथ जीना चाहता हूं। यह वो लाइन हैं जो हर रिश्ते को मजबूत करती हैं। साथ जीने मरने के वादे हर रिश्ते में लोग करते हैं लेकिन हकीकत में जब यह देखने को मिलता है तो हर किसी की आंखें नम हो जाती हैं। बम्म पंचायत के गांव बम्म करंगुई की 72 वर्षीय निर्मला और उनके पति 76 वर्षीय नरसी राम पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार रात करीब 1:00 बजे निर्मला देवी का निधन हो गया। इससे माहौल गमगीन हो गया। रिश्तेदार और पड़ोसी वहां पहुंच गए। सुबह निर्मला देवी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसी दौरान सुबह करीब 9:00 बजे निर्मला देवी के पति नरसी राम ने भी प्राण त्याग दिए। शादी के बाद दोनों ने एक-दूसरे का वर्षों तक साथ दिया। अंतिम समय में भी प्राण एक ही दिन त्यागे। बम्म पंचायत के उपप्रधान संजय ने बताया कि दंपती पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed