{"_id":"662ce330aa7557e93603d5d5","slug":"hurt-by-not-getting-a-government-job-a-young-man-committed-suicide-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-116478-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सरकारी नौकरी न मिलने आहत युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सरकारी नौकरी न मिलने आहत युवक ने दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- नानी के घर पर दुपट्टे से लगाया फंदा, झंडूता के सगास्वीं में हुई घटना
- सुसाइड नोट में किया नौकरी पाने में असमर्थ रहने का जिक्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सरकारी नौकरी न मिलने से मानसिक तनाव में चल रहे एक इंजीनियर युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना उपमंडल झंडूता की ग्राम पंचायत बलोह के सगास्वीं गांव में हुई है। युवक ने अपने सुसाइड नोट में सरकारी नौकरी पाने में असमर्थ रहने का जिक्र किया है।
जानकारी के अनुसार आकाश कुमार (24) पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी गांव कपाहड़ा तहसील घुमारवीं बिलासपुर ने शुक्रवार रात को सगास्वीं स्थित अपने नानी के घर में दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। युवक के पिता राजेंद्र कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आकाश ने बीटेक की पढ़ाई की थी। ढाई साल तक उसने केलांग में एक निजी कंपनी में नौकरी की। 3 दिन पहले उसने बिलासपुर में चल रहे रेल लाइन का निर्माण कर कंपनी में बतौर इंजीनियर ज्वाइन किया था। उनका बेटा अधिकतर अपने ननिहाल में बुजुर्ग नानी के साथ रहता था। शुक्रवार रात बेटे के साथ मोबाइल पर बात हुई। उसने खाना भी खुद बनाया था। शनिवार सुबह बेटे का मोबाइल बंद आया। इस पर वह सगास्वीं चले गए। वहां देखा तो आकाश का कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा खटखटाया तो कोई आवाज नहीं आई। जोर से धक्का देने पर दरवाजा खुला तो बेटा पंखे से दुपट्टे के साथ लटका हुआ था। उधर, सूचना मिलने पर तलाई थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें आत्महत्या करने और सरकारी नौकरी की बातें लिखी हुई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम घुमारवीं अस्पताल में कराया है। सुसाइड नोट के हैंडराइटिंग की भी जांच की जा रही है। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने भी घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।