फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   HRTC bus service starts from Marotan to AIIMS Bilaspur

Bilaspur News: मरोतन से एम्स बिलासपुर के लिए एचआरटीसी बस सेवा शुरू

Thu, 12 Mar 2026 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 12 Mar 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
HRTC bus service starts from Marotan to AIIMS Bilaspur
मरोतन से एम्स बस को हरी झंडी दिखाते विवेक कुमार। स्रोत: ग्रामीण
कांग्रेस नेता विवेक कुमार ने दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन

कोटधार क्षेत्र की हजारों की आबादी होगी लाभान्वित

संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल के कोटधार क्षेत्र में स्थित मरोतन से एम्स बिलासपुर तक परिवहन निगम की बस सेवा की शुरुआत हो गई है। गुरुवार को कांग्रेस नेता विवेक कुमार ने मरोतन से इस बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस सेवा से कोटधार और आसपास के क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। खासकर उन मरीजों और उनके परिजनों को जो एम्स बिलासपुर में इलाज के लिए नियमित रूप से जाते हैं। बस सेवा बाघछाल होते हुए एम्स पहुंचेगी, जिससे यात्रा आसान और सुगम हो जाएगी। इस मौके पर विवेक कुमार ने कहा कि बहुत ही खुशी की बात है कि मरोतन से एम्स बिलासपुर के लिए एचआरटीसी की बस रवाना हो रही है। उन्होंने सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का भी आभार जताया। कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से यह बस सुविधा शुरू हो पाई है। इस नई बस सेवा की शुरुआत से ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बेहतर होगी और लोगों को लंबी दूरी तय करने या निजी वाहनों पर निर्भर रहने की मजबूरी से छुटकारा मिलेगा। बता दें कि कोटधार के तहत लघ, कलोल, भड़ोलीकलां, जेजवीं, सलवाड़, थेह, मल्होट, कड़ोहघाट, ठठल जंगल, गंगलोह, जड्डू क्षेत्र इस बस से लाभान्वित होंगे। इस क्षेत्र की आबादी करीब 60 हजार है। लोगों को एम्स जाने के लिए निजी गाड़ियों का सहारा लेना पड़ता था। अब बस सुविधा शुरू होने से लोगों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed