{"_id":"27e6aeaae5218599521a73673a94aef0","slug":"hrtc-bus-service-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल बाद भी नहीं चला बस रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल बाद भी नहीं चला बस रूट
ब्यूरो/अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)
Updated Tue, 10 Nov 2015 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल सितंबर महीने में राहियां में हुए बस हादसे के बाद अभी तक इस रूट पर बस नहीं चल पाई है। इससे इलाके के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इलाके की चार पंचायतों डमली, बैहना जट्टा, औहर और हीरापुर के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल इस मांग को लेकर पूर्व बीडीसी सदस्य अछरी देवी के नेतृत्व में क्षेत्रीय परिवहन प्रबंधक बिलासपुर संतोष कुमार से उनके कार्यालय बिलासपुर में मिला।
विज्ञापन
उन्होंने बताया की बीतेे वर्ष राहियां के पास दुर्घटना हुई थी। उसके बाद इस रूट पर बस नहीं चली है। इससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस सदंर्भ में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल परिवहन मंत्री से भगेड़ में भी मिल चुका है।
विज्ञापन
उन्होंने आश्वासन दिया था कि इस रूट को जल्द बहाल किया जाएगा। लेकिन अभी तक रूट पर बस नहीं चल पाई। इससे ग्राम पंचायत डमली, बैहना जट्टां, हीरापुर और औहर पंचायतों के कर्मचारियों, विद्यार्थियों, मजदूरों और अन्य लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
ग्रामीणों ने आरएम से आग्रह किया है कि इस रूट पर सरकारी बस चलाई जाए। ताकि जनता को बस सुविधा मिल सके। क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया की जल्द ही इस रूट पर बस चलाई जाएगी। इस बारे अधिकारियों से विचार-विमर्श किया जाएगा।