{"_id":"6a7626abff46571bd10f8ec4","slug":"hr-admin-assaulted-in-barmana-case-filed-against-two-businessmen-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-165125-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बरमाणा में एचआर एडमिन से मारपीट, दो व्यापारियों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बरमाणा में एचआर एडमिन से मारपीट, दो व्यापारियों पर केस
विज्ञापन
रास्ता रोकने और धमकी देने के आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस थाना बरमाणा के तहत निजी कंपनी के एचआर एडमिन की शिकायत पर एक स्थानीय कबाड़ व्यापारी और एक किराना व्यापारी के खिलाफ मारपीट, रास्ता रोकने और धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के जिला सागर निवासी और वर्तमान में बरमाणा रेल लाइन परियोजना में एचआर एडमिन के पद पर कार्यरत दिलीप कुमार ने शिकायत दर्ज कराई कि स्थानीय कबाड़ व्यापारी और अन्य किराना व्यापारी ने उनके साथ मारपीट की, रास्ता रोका और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि के बाद नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।