फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   house to buit the family who live miserable life

कृष्णु राम को मकान बनाने के लिए पंचायत में प्रस्ताव पारित

Wed, 14 Jul 2021 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
house to buit the family who live miserable life
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल की सेऊ पंचायत के नसवाल गांव के कृष्णु राम को नया मकान बनाने के लिए बुधवार को पंचायत में प्रस्ताव पारित कर दिया गया। अमर उजाला में खबर छपने के बाद जिलाधीश ने मामले का संज्ञान लिया था। क्षेत्र के लोग भी अब कृष्णु राम के घर मदद करने के लिए पहुंच रहे हैं। मंगलवार को घुमारवीं के लोगों ने इस परिवार को राशन मुहैया करवाया।
विज्ञापन

खबर छपने के बाद जिलाधीश के हस्तक्षेप के बाद अधिकारियों को इस संबंध में उचित कदम उठाने के आदेश दिए गए थे। सोमवार को कृष्णु राम के घर का प्रशासनिक अधिकारियों ने मुआयना किया था। मौके पर पहुंचे एसडीएम का कार्यभार संभाल रहे तहसीलदार जयगोपाल और बीडीओ स्पर्श शर्मा ने रिपोर्ट तैयार कर जिलाधीश को भेज दी है। मंगलवार को पंचायत की बैठक हुई। इसमें कृष्णु राम को मकान बनाने के लिए प्रस्ताव पारित कर दिया गया। पंचायत प्रधान ने बताया कि सभी औपचारिकताएं पूरी करके अधिकारियों को भेज दी गई हैं।
विज्ञापन

एसडीएम का कार्यभार संभाल रहे तहसीलदार जयगोपाल ने बताया कि कृष्णु राम को नया मकान सरकार की तरफ से मिले इसके लिए पंचायत ने बैठक कर प्रस्ताव पारित कर दिया है। दस हजार की राहत राशि के अलावा इस परिवार को दूरी जगह शिफ्ट कर तिरपाल और अन्य जरूरी सामान भी मुहैया करवा दिया गया है। गौर हो कि कृष्णु राम खुद अपाहिज है। पत्नी मानसिक तौर पर बीमार है। चार बेटियां मानसिक रूप से कमजोर हैं। मकान जर्जर है और शौचालय तक इस परिवार के पास नहीं है। अब जल्द ही इस परिवार को नया आशियाना मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed