{"_id":"6a33dbd96605fd3f880cc287","slug":"house-roof-blown-away-by-severe-storm-family-suffers-heavy-loss-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-162009-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: तेज तूफान से उड़ी मकान की छत, परिवार को भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: तेज तूफान से उड़ी मकान की छत, परिवार को भारी नुकसान
Thu, 18 Jun 2026 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत रोहिन में तेज आंधी से उड़ी मकान की छत। स्रोत: जागरूक पाठक
रोहिन पंचायत में आंधी का कहर, प्रशासन ने दी फौरी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के तहत ग्राम पंचायत रोहिन में बुधवार को आए तेज तूफान और आंधी ने एक परिवार पर कहर बरपा दिया। पंचायत निवासी बालक राम के पक्के मकान की पूरी छत तेज हवाओं की चपेट में आकर उड़ गई, जिससे परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। राहत की बात यह रही कि घटना के समय घर में मौजूद परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार अचानक मौसम खराब होने के बाद चली तेज आंधी और तूफान ने मकान की छत को पूरी तरह उखाड़ दिया। छत के साथ लगे पंखे सहित अन्य घरेलू सामान भी क्षतिग्रस्त हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हवा इतनी तेज थी कि छत की टीन और अन्य सामग्री काफी दूर जाकर गिरी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवार की सहायता में जुट गए। वहीं, सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक त्रिलोक जामवाल ने घटनास्थल का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।
उधर, एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी ने बताया कि प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को फौरी राहत के रूप में पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है और अस्थायी व्यवस्था के लिए तिरपाल भी उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है, ताकि नियमानुसार आगे की सहायता प्रदान की जा सके।