{"_id":"6a980afbe1aae8075706cc2c","slug":"house-fell-down-in-bls-bilaspur-news-c-92-1-bpr1004-166823-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: भारी बारिश से मकान ढहा, परिवार पर टूटा मुसीबतों का पहाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: भारी बारिश से मकान ढहा, परिवार पर टूटा मुसीबतों का पहाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समलोहल में एक आशियाने पर बरसात की मार, प्रशासन से राहत की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। भारी बारिश अब लोगों के आशियानों पर भी भारी पड़ने लगी है। ग्राम पंचायत कपाहड़ा के समलोहल गांव में बारिश के चलते गरीब परिवार का रिहायशी मकान गिर गया। वार्ड नंबर तीन निवासी राजेंद्र नाथ पुत्र चंदू राम का मकान अचानक क्षतिग्रस्त होकर ढह गया। मकान गिरने के बाद परिवार के सामने सिर छिपाने तक का संकट खड़ा हो गया है। हालांकि हादसे में किसी तरह के जानी नुकसान की सूचना नहीं है।
बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण मकान की हालत खराब हो गई थी। मकान गिरने से परिवार को काफी नुकसान हुआ है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लिए दोबारा रहने लायक मकान तैयार करना आसान नहीं है। मकान गिरने की सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत कपाहड़ा के प्रधान विनय कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवार से बातचीत कर घटना की जानकारी ली और मकान को हुए नुकसान का जायजा लिया। पंचायत की ओर से मामले की सूचना संबंधित प्रशासन को दे दी गई है, ताकि मौके पर नुकसान का आकलन करवाकर परिवार को नियमानुसार राहत दिलाई जा सके। पंचायत प्रधान विनय कुमार ने कहा कि राजेंद्र नाथ आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से संबंध रखते हैं। मकान गिरने के बाद परिवार के सामने रहने की गंभीर समस्या पैदा हो गई है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवार की स्थिति को देखते हुए जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाए।