फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   hotel business

जिला के ढाबों में 60 फीसदी लोगों को ही एक साथ मिली बैठने की अनुमति

Sun, 14 Jun 2020 09:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
hotel business
बिलासपुर। जिला में कुछ शर्तों के साथ होटल-रेस्तरां और ढाबों को खोलने का रास्ता साफ हो गया है। इस बाबत जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। 60 लोगों को ही बैठाने की अनुमति के अलावा कई अन्य गाइडलाइंस के साथ कारोबारी होटल-रेस्तरां चला सकेंगे। जिला उपायुक्त ने शर्तों के अनुसार होटल-रेस्तरां, ढाबा और ब्यूटी पार्लर सहित अन्य कारोबार चलाने की मंजूरी जारी की है। उन्होंने अधिसूचना जारी कर बताया कि जिला बिलासपुर में स्थित होटल हिमाचल प्रदेश के नागरिकों के साथ ही बाहरी राज्यों से कार्यालय कामकाज व व्यवसाय के सिलसिले में आने वाले लोगों के लिए खोल दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त रेस्टोरेंट, ढाबा, मिठाई की दुकान आदि खानपान से संबंधित जगहों में लोग जाकर भी खानपान कर सकेंगे। बशर्ते कि संबंधित दुकानदार , संस्थान मालिक उपलब्ध कुल बैठने की क्षमता की 60 फीसदी सीट ही एक बार में लोगों के बैठने के लिए उपयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन

वहीं जिला के ब्यूटी पार्लर में ग्राहकों के लिए कई तरह की सेवाओं को शुरू करने की भी मंजूरी दे दी गई है। पार्लर मालिकों को इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि पार्लर के उपकरणों को अच्छी तरह साफ करें। वहीं जिन उपकरणों को साफ न किया जा सकता हो उन्हें सिर्फ एक ही बार उपयोग में लाया जाए। संक्रमण से बचाव के लिए सैनिटाइजेशन, मास्क के उपयोग के साथ ही पार्लर में कुर्सियों के बीच भी कम से कम 2 मीटर की दूरी रखनी होगी। उपायुक्त ने कहा कि सभी कारोबारी सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखें। वहीं हर जगह को अच्छे से सैनिटाइज करें ताकि कोरोना जैसी महामारी को हराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed