फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Horticulture scheme worth Rs 1300 crore will be launched in the government's celebration ceremony.

Bilaspur News: सरकार के जश्न समारोह में 1300 करोड़ की बागवानी योजना का होगा शुभारंभ

Mon, 09 Dec 2024 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 09 Dec 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Horticulture scheme worth Rs 1300 crore will be launched in the government's celebration ceremony.
प्रदेश सरकार के जश्न समारोह की तैयारियों का जायजा लेते मंत्री जगत सिंह नेगी। संवाद
- प्रदेश के सात जिलों के 15 हजार परिवार होंगे लाभान्वित
विज्ञापन

- मंत्री जगत सिंह नेगी ने समारोह की तैयारियों का लिया जायजा
- बोले, भाजपा की सरकार को गिराने की हर कोशिश हुई नाकाम

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के दो साल पूरे होने पर बिलासपुर में 11 दिसंबर को होने वाले जश्न समारोह की तैयारियों की समीक्षा बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने सोमवार को की।

मंत्री जगत सिंह नेगी ने विभागीय अधिकारियों और कांग्रेस नेताओं के साथ कार्यक्रम स्थल लुहणू मैदान में चल रही तैयारियों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को पेयजल, पार्किंग आदि संबंधी जरूरी निर्देश भी दिए। पत्रकारों के साथ अनौपचारिक वार्ता में मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि सरकार के दो साल पूरा होने पर होने वाले भव्य समारोह में विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ किया जाएगा। प्रदेश के निचले क्षेत्र के सात जिलों के लिए बागवानी संबंधित 1300 करोड़ रुपये की योजना का भी शुभारंभ किया जाएगा। परियोजना में बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर, सोलन और ऊना को शामिल किया गया है। इन जिलों की करीब 6 हजार हेक्टेयर भूमि बागवानी के दायरे लाई जाएगी, जिसमें नए किस्म के ड्रैगन फ्रूट, बैरी, अमरूद आदि फल की बागवानी की जाएगी। इस योजना से करीब 15 हजार परिवार लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने 5 गारंटियां पूरी की हैं। जश्न समारोह में इन गारंटियों की सफलता को जनता में रखेंगे। दूसरा कारण इस जश्न का मनाने का यह भी है कि दो साल में भाजपा ने प्रदेश की लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई बहुमत की सरकार को गिराने के लिए नापाक हरकत की है। भाजपा ने धन बल और दल बदल की राजनीति कर सरकार को गिराने की कोशिश की है, लेकिन उनकी हर कोशिश नाकाम हुई है और लोकतंत्र जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed