फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   homegaurd function

पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सेवाएं प्रदान कर रहे गृहरक्षक : उपायुक्त

Tue, 07 Dec 2021 12:15 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
homegaurd function
होमगार्ड प्रशिक्षण मैदान दनोह में गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। होमगार्ड की पांचवीं वाहिनी ने प्रशिक्षण मैदान दनोह में 59वां गृहरक्षा एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस मनाया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त पंकज राय ने कहा कि 1962 में भारत-चीन युद्ध के दौरान जान-माल की भारी क्षति को देखते हुए देश व प्रदेश की अतिरिक्त सुरक्षा को बनाए रखने के लिए होमगार्ड संगठन की स्थापना की गई थी। तब से गृहरक्षक पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गृहरक्षा पांचवीं वाहिनी के जवानों और अधिकारियों ने बेहतरीन सेवाओं की मिसाल पेश करते हुए सात राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त कर कर्तव्य निष्ठा का परिचय दिया है। इसके अतिरिक्त गृहरक्षा के जवानों ने कई संवेदनशील मौकों , दुर्घटनाओं, प्राकृतिक व मानव निर्मित आपदा के दौरान भी तत्परता के साथ अपने कार्य का निर्वहन किया है। उन्होंने कहा कि गृहरक्षकों ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए कंटेनमेंट जोन व कोविड हेल्थ केयर सेंटरों में लगातार ड्यूटी दी है। सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाकर सामाजिक सरोकार हेतु भागीदारी सुनिश्चित की है।
विज्ञापन

इस अवसर पर बेहतरीन सेवाओं, सांस्कृतिक और खेलों में उत्कृष्ट गृहरक्षकों को पुरस्कृत किया गया। इससे पूर्व उपायुक्त ने परेड की सलामी ली। गृहरक्षकों ने आत्मरक्षा और सिविल डिफेंस का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित किया। सांस्कृतिक कलाकृतियों के साथ होमगार्ड बैंड की मधुर धुन ने समा बांधे रखा। बटालियन के आदेशक भीम सिंह जम्वाल ने कहा कि पांचवीं वाहिनी में 6 पुरुष, एक महिला व एक तकनीकी प्लाटून स्थापित की गई है। इसमें 595 गृहरक्षक कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत लक्ष्मी नारायण मंदिर बिलासपुर को गोद लिया गया है। बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी जगदीश ठाकुर ने गृहरक्षकों के कार्यों की चर्चा की। समारोह में मुख्य अरण्यपाल वन वृत्त बिलासपुर अनिल कुमार शर्मा, उपनिदेशक सूचना एवं जन संपर्क मंडी जोन मंजुला कुमारी, अग्निशमन अधिकारी दीवान सिंह सहित वाहिनी के अधिकारी और जवान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed