फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal Pradesh team's impressive performance in National Para Throwball Federation Cup

Bilaspur News: एशियन पैरा थ्रो बाल चैंपियनशिप के लिए हिमाचल ने पेश की दावेदारी

Fri, 06 Feb 2026 08:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 06 Feb 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh team's impressive performance in National Para Throwball Federation Cup
राष्ट्रीय पैरा थ्रो बाल फेडरेशन कप में हिमाचल की टीम का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। राजस्थान के झुंझुनू जिले में आयोजित राष्ट्रीय पैरा थ्रो बाल फेडरेशन कप 2026 में हिमाचल प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया। भारतीय पैरा थ्रो बाल फेडरेशन द्वारा 3 से 5 फरवरी तक सिंघानिया यूनिवर्सिटी, पचेरी बारी में आयोजित प्रतियोगिता में देशभर की 14 टीमों ने हिस्सा लिया। अब हिमाचल की टीम ने एशियन पैरा थ्रो बाल चैंपियनशिप के लिए दावेदारी पेश की है।
पहली बार राज्य की पुरुष टीम ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लिया। टीम का नेतृत्व कप्तान अनिल कुमार और उपकप्तान ब्रिज मोहनलाल ने किया। टीम में कृष्ण कुमार, सुनील कुमार, शशि पाल, रमेश चंद भारद्वाज और हिमांशु शामिल रहे। टूर्नामेंट के साथ दूसरी एशियन चैंपियनशिप के लिए भी चयन प्रक्रिया आयोजित की गई।
विज्ञापन

हिमाचल के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए एशियन गेम्स के लिए मजबूत दावेदारी पेश की है। चयनित खिलाड़ियों की सूची अप्रैल में मलयेशिया में होने वाली प्रतियोगिता से पहले जारी की जाएगी। डिसेबल्ड स्पोर्ट्स एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश की अध्यक्ष रचना कुमारी ने टीम के साथ कोच व मैनेजर की भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दिव्यांग खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed