फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal leads in other states in all-round development: Garg

चहुंमुखी विकास में हिमाचल अन्य राज्यों में अग्रणी : गर्ग

Sun, 23 Aug 2020 12:24 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Himachal leads in other states in all-round development: Garg
बाडी मझेडवां में अर्जुन का पौधा लगाते उपभोक्ता मंत्री राजेंद्र गर्ग व अन्य लोग। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में चहुंमुखी विकास हो रहा है। जिस कारण प्रदेश आज देश में अन्य राज्यों में अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। वर्तमान में प्रदेश ने अनेक क्षेत्रों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह बातें खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने शनिवार को घुमारवीं क्षेत्र के बाड़ी मझेडवां गांव में अर्जुन, आंवला पौध रोपण करने के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के लिए भी अनेक महत्वपूर्ण विकास परियोजनाएं स्वीकृत की है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा प्रदेश की खाली भूमि पर आंवला, हरड़, भेड़ा इत्यादि औषधीय पौधे रोपित किए जा रहे हैं। जिनका प्रयोग देसी दवाईयों को बनाने में किया जाता है। उन्होंने कहा कि वनों में औषधीय पौधों के साथ फ लदार पौधे भी लगाए जा रहे हैं। ताकि वनों में रहने वाले जानवर शहरों की तरफ न आए तथा जंगलो में ही रहे। कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में पेड़ जहां प्रदेश की सुंदरता बढ़ाते है। उन्होंने कहा कि पहाड़ों की सुंदरता को देखने के लिए ही पर्यटक हिमाचल में दूर-दूर से आते है। आनंद विमोर होकर पहाड़ों की ओर आकर्षिक होते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा राकेश बबली, प्रवक्ता परिवेश शर्मा, जिला अध्यक्ष किसाना मोर्चा सुरेंद्र भारती, महामंत्री पंकज चंदेल, भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रकाश चंद, अधिशाषी अभियंता विद्युत अनिल सहगल, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण मनोहर लाल शर्मा, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति सतीश शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed