फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal Elections: Some came with oxygen cylinders and some from abroad to vote.

Himachal Elections : कोई ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ तो कोई विदेश से आया वोट करने, हर किसी ने की हौसले की तारीफ

Sun, 02 Jun 2024 06:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर/चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर/चंबा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 02 Jun 2024 06:39 AM IST
सार

लोकतंत्र के महापर्व के आखिरी चरण में वोटिंग के लिए कोई अस्पताल से ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ पहुंचा तो कोई विदेश से आकर मतदान करने पहुंचा।

विज्ञापन
Himachal Elections: Some came with oxygen cylinders and some from abroad to vote.
ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ मतदान करने पहुंचीं  विमला देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकतंत्र के महापर्व के आखिरी चरण में वोटिंग के लिए कोई अस्पताल से ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ पहुंचा तो कोई विदेश से आकर मतदान करने पहुंचा। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के घुमारवीं के टिक्कर गांव की विमला देवी (68) ऑक्सीजन की कमी के चलते पांच दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें सिलिंडर के जरिये ऑक्सीजन दी की जा रही है। 

विज्ञापन


उन्होंने अपने बेटों राजीव शर्मा और संजीव शर्मा से मतदान करने की इच्छा जाहिर की। बेटों ने खराब तबीयत का हवाला दिया, इसके बावजूद महिला वोट डालने की जिद पर अड़ी रहीं। आखिरकार वह उन्हें ऑक्सीजन सिलिंडर, मास्क के साथ गाड़ी में बैठाकर मतदान केंद्र पहुंचे। उनके हौसले के सभी लोगों ने तारीफ की। यहां तक कि चुनाव आयोग ने भी आधिकारिक पेज पर महिला के फोटो सहित मतदान करने के जज्बे की सराहना की है।
विज्ञापन


वहीं, वोट का फर्ज निभाने के लिए भवानी सूर्या ऑस्ट्रेलिया से चंबा पहुंचीं और धड़ोग स्थित पोलिंग बूथ में मतदान किया। मतदान केंद्र में तैनात टीम को जब इसका पता चला तो सभी ने उनकी प्रशंसा की। दरअसल, भवानी चंबा शहर की रहने वाली हैं। वह परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed