{"_id":"67a762c2f961dbff9a049bb9","slug":"himachal-chief-ministers-helicopter-lands-in-sri-anandpur-sahib-bilaspur-news-r-19-1-sml1037-483715-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: हिमाचल के मुख्यमंत्री का हेलिकाॅप्टर श्री आंनदपुर साहिब में उतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: हिमाचल के मुख्यमंत्री का हेलिकाॅप्टर श्री आंनदपुर साहिब में उतरा
Sat, 08 Feb 2025 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 08 Feb 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
कार से माता नैना देवी जी के लिए हुए रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू जिला बिलासपुर के तहत पड़ने वाली शक्तिपीठ माता नैना देवी दरबार नतमस्तक होने के लिए अपने हेलिकाॅप्टर से श्री आंनदपुर साहिब की दशमेश अकादमी पहुंचे। यहां से वह कारों के काफिले के साथ माता नैना देवी के लिए रवाना हो गए। उनके साथ मंत्री विक्रमादित्य सिंह, पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर सहित अन्य नेताओं को माता नैना देवी रवाना होने से पहले कांग्रेसी नेताओं व प्रशासन की तरफ से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि आज उनका विधानसभा क्षेत्र श्री नैना देवी जी का दौरा है और सबसे पहले वह नैना देवी के दरबार जाकर नतमस्तक होकर हिमाचल की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना करेंगे। उसी के बाद विधानसभा क्षेत्र श्री आंनदपुर साहिब के राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान बिलासपुर क्षेत्र में 127.09 करोड़ रुपये की लागत से शुरू होने वाली विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।