{"_id":"4574b73b49f668ac68147cd265b2ce6c","slug":"heath-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभाग के निशाने पर रहेंगे अल्ट्रासाउंड क्लीनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभाग के निशाने पर रहेंगे अल्ट्रासाउंड क्लीनिक
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Tue, 08 Dec 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद बिलासपुर में चल रहे अल्ट्रासाउंड क्लीनिक स्वास्थ्य विभाग के निशाने पर रहेंगे। लिंग जांच की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अल्ट्रा साउंड क्लीनिकों में समय-समय पर निरीक्षण करने की योजना तैयार की है। मंगलवार को हुई जिला सलाहकार समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वीके चौधरी की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति की बैठक हुई। बैठक में इस विषय पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
बैठक में जिला भर में स्थापित विभिन्न अल्ट्रासाउंड कलीनिकों का समय-समय पर निरीक्षण करने और पीसी-पीएनडीटी एक्ट को और प्रभावी तौर पर लागू करने पर भी विस्तृत चर्चा की गई ।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला न्यायवादी एवं कानूनी सलाहकार आरके भरवाल, एसएमओ एवं समिति सदस्य डा. सतीश शर्मा, स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं सदस्य डा. पंकज शर्मा, रेडियोलोजिस्ट एवं समिति सदस्या डा. डीके भांगल ने भाग लिया।