फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Heaps of garbage are seen along the national highway in the city

Bilaspur News: शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे लग रहे कूड़े के ढेर

Sun, 13 Jul 2025 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Heaps of garbage are seen along the national highway in the city
बिलासपुर शहर में हाईवे किनारे लगे कूड़े के ढेर। संवाद
सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद लोग खुले में फेंक रहे कूड़ा
विज्ञापन

खुले में कूड़ा फेंकने पर नगर परिषद ने पहले भी वसूला है जुर्माना
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नगर परिषद बिलासपुर के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। नगर परिषद की चेतावनी के बावजूद कुछ लोग खुले में कूड़ा फेंक रहे हैं। सड़क किनारे फैली इस गंदगी से बीमारियों के हाेने का भी खतरा पैदा हो गया है।
बस अड्डा से थोड़ी दूरी पर हाईवे किनारे कुछ लोगों द्वारा लगातार कूड़ा फेंका जा रहा है। इस कारण वहां पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। नगर परिषद ने निगरानी के लिए कुछ स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हैं। कुछ समय पहले सीसीटीवी के माध्यम से कुछ लोगों को खुले में कूड़ा फेंकते हुए पकड़ा था। इस पर नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए उन लोगों से जुर्माना वसूला था। अब फिर खुले में कूड़ा फेंकना शुरू हो गया है। सड़क किनारे लगे यह कूड़े के ढेर बरसात में लोगों के लिए परेशानियों का कारण बन गए हैं। इसमें सूखा और गीला कचरा शामिल है। यहां से गुजरने वाले लोगों को दुर्गंध से परेशान होना पड़ता है। खुले में फेंके जा रहे कूड़े से न केवल शहर की सुंदरता बिगड़ रही है, बल्कि गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा भी बढ़ रहा है। गंदगी से उठती दुर्गंध से व्यापारियों को भी परेशानी हो रही है। स्थानीय नागरिकों ने नगर परिषद से आग्रह किया है कि इस कूड़े को हटाया जाए और जो लोग खुले में कूड़ा फेंक रहे हैं, उन कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि शहर में स्वच्छता बनी रहे।
विज्ञापन


खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर नगर परिषद कार्रवाई करेगा। साथ ही लोगों को इसके बारे में जागरूक भी किया जा रहा है। लोगों से आग्रह कि खुले में कूड़ा न फेंके। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। - कमल गौतम, अध्यक्ष, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed