फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Healthcare services at Civil Hospital, Ghumarwin, came to a halt due to unscheduled power cuts.

Bilaspur News: बिजली के अघोषित कट से सिविल अस्पताल घुमारवीं में थम गईं स्वास्थ्य सेवाएं

Sat, 05 Sep 2026 12:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Healthcare services at Civil Hospital, Ghumarwin, came to a halt due to unscheduled power cuts.
घुमारवीं अस्पताल में एक्स-रे कक्ष के बाहर खड़े मरीज व तीमारदार। संवाद
बार-बार घंटों गुल हो रही बिजली, ओपीडी और एक्सरे सेवाएं प्रभावित
विज्ञापन

जांच के लिए मरीजों को करना पड़ रहा इंतजार

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं शहर में बिजली के अघोषित कट अब सिविल अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर भी भारी पड़ रहे हैं। बार-बार और कई बार घंटों तक बिजली गुल रहने से मरीजों को उपचार और जांच के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी ओपीडी और एक्सरे सेवाओं में सामने आ रही है। दूरदराज के क्षेत्रों से अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को बिजली बहाल होने तक इंतजार करना पड़ रहा है।
पिछले कई माह से घुमारवीं क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित हो रही है। दिन में कई बार कट लगने के साथ कई मौकों पर घंटों तक बिजली बहाल नहीं हो पाती। इसका असर सिविल अस्पताल में आने वाले मरीजों पर भी पड़ रहा है। अस्पताल में आपातकालीन सेवाओं के लिए जनरेटर की व्यवस्था है, लेकिन इसकी क्षमता सीमित है। इससे अस्पताल की सभी सेवाओं को संचालित करना संभव नहीं है।
विज्ञापन

बिजली गुल होने पर ओपीडी में मरीजों और चिकित्सकों को परेशानी होती है। सुबह से शाम तक ओपीडी में मरीजों की लंबी कतारें रहती हैं। बिजली कट के दौरान गर्मी और उमस के बीच मरीज और तीमारदार अपनी बारी का इंतजार करने को मजबूर होते हैं। अघोषित बिजली कटों का असर एक्सरे सुविधा पर भी पड़ रहा है। अस्पताल के इसी भवन में एक्सरे कक्ष होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होने पर जांच प्रक्रिया रुक जाती है। दूरदराज से पहुंचे मरीजों को कई बार एक्सरे करवाने के लिए भी घंटों इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों का कहना है कि अस्पताल में बिजली की निर्बाध आपूर्ति बेहद जरूरी है। सामान्य उपभोक्ता कुछ समय बिजली का इंतजार कर सकता है, लेकिन अस्पताल में मरीज उपचार और जांच के लिए तत्काल स्वास्थ्य सेवाओं पर निर्भर होते हैं। ऐसे में बार-बार होने वाले बिजली कट उनकी परेशानी बढ़ा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने विद्युत बोर्ड से सिविल अस्पताल घुमारवीं को बिजली कटों से मुक्त रखने के लिए विशेष व्यवस्था करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि ओपीडी और जांच सेवाओं के लिए भी पर्याप्त वैकल्पिक बिजली व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि बिजली कट का असर मरीजों पर न पड़े।

कोट
बिजली के अघोषित कटों से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। बिजली गुल रहने के दौरान ओपीडी और एक्सरे जैसी सुविधाओं में परेशानी आती है। अस्पताल में जनरेटर की व्यवस्था है, लेकिन इसका उपयोग मुख्य रूप से आपातकालीन सेवाओं के लिए किया जाता है। बिजली आपूर्ति सुचारू करने के लिए कई बार संबंधित विभाग से कहा गया है, लेकिन अभी अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया है।
-डॉ. अनुपम शर्मा,खंड चिकित्सा अधिकारी, घुमारवीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed