फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Health of 1300 patients checked in the fair

Bilaspur News: स्वास्थ्य मेले से मोतियाबिंद के छह, मुख्य शल्य चिकित्सा के 24 मरीज आईजीएमसी रेफर

Sat, 30 Sep 2023 06:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 06:41 PM IST
विज्ञापन
Health of 1300 patients checked in the fair
- घवांडल में 525 ने कराया पंजीकरण, 189 ने बहु विशेषज्ञ चिकित्सकीय सुविधा का लिया लाभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। श्री नयना देवी जी उपमंडल के अंतर्गत नागरिक अस्पताल घवांडल में आयुष्मान भव अभियान के तहत बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान अस्पताल के चिकित्सक उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य मेले में सहायक आचार्य शिशु रोग विभाग आईजीएमसी शिमला डॉक्टर विपिन, क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. इशानी, औषधि चिकित्सा /मेडिसिन रजिस्ट्रार आईजीएमसी शिमला डॉ. निहाल नेगी, शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ नागरिक अस्पताल घुमारवीं डॉ. कार्तिक, रजिस्ट्रार मनोचिकित्सा आईजीएमसी शिमला डॉ. आयुष, महिला रोग विशेषज्ञ नागरिक अस्पताल घुमारवीं डॉ. शिप्रा ,नाक कान गला विशेषज्ञ क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर डॉ. ऋषि टंडन, रजिस्ट्रार हड्डी रोग विशेषज्ञ आईजीएमसी शिमला डॉ. भारत भूषण और चमड़ी रोग विशेषज्ञ नागरिक अस्पताल घुमारवीं डॉ. नीता उपस्थित रहीं। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसएस बावा ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में 525 लाभार्थियों का पंजीकरण हुआ, इसके अधीन 189 लाभार्थियों ने बहु विशेषज्ञ चिकित्सकीय सुविधाओं का लाभ उठाया। शल्य चिकित्सा के 20, औषधी चिकित्सा के 90, नेत्र रोग चिकित्सा के 61, नाक कान गला के 22, शिशु रोग चिकित्सा के 32, मनोचिकित्सा के 11, हड्डी रोग चिकित्सा के 53, महिला रोग चिकित्सा के 20, चमड़ी रोग चिकित्सा के 27, दंत चिकित्सा के 20, साइकोलॉजिस्ट के 03 और सामान्य ओपीडी के 189 मरीजों ने सुविधा का लाभ उठाया। सूक्ष्म शल्य चिकित्सा के 12 लाभार्थी, 103 लाभार्थियों ने परिवार नियोजन व प्रसव, प्रसूति और शिशु स्वास्थ्य सुविधाएं व जागरूकता का लाभ उठाया। 1228 की रक्त जांच की गई। मोतियाबिंद के 06 मरीज जांच उपरांत शल्य निदान के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर किए गए। मुख्य शल्य चिकित्सा जांच के लिए 24, सूक्ष्म शल्य चिकित्सा सुविधा के लिए 17 और अन्य विभिन्न बीमारियों के 31 लाभार्थियों को जांच उपरांत आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

आयुष्मान मेला घवांडल में दिव्यांग प्रमाणता सर्टिफिकेशन कैंप को भी सम्मिलित कर 56 लाभार्थियों को प्रमाणित करने की सुविधा प्रदान की। मेले के मूलभूत आधार के मद्देनजर 02 आयुष्मान कार्ड नए बनाए गए, 168 आभा आईडी बनाकर स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटलाइज करने की भूतपूर्व पहल हुई। 493 गैर संक्रामक रोगों का पंजीकरण और अपडेशन भी सफलतापूर्वक किया गया। इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी कमल कांत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed