{"_id":"6787cd8f2382fab537004783","slug":"health-news-blshealth-news-bls-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-130298-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: दबट हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को जिला में प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: दबट हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को जिला में प्रथम स्थान
विज्ञापन
राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों में मारी बाजी
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए लागू किए गए हैं मानक
संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों के तहत स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जिला बिलासपुर के दबट हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को जिला स्तर पर पहला स्थान मिला है।
यह मानक स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और सामुदायिक अस्पतालों की विश्वसनीयता बढ़ाने के उद्देश्य से लागू किए गए हैं। इस मूल्यांकन में स्वास्थ्य केंद्रों की सेवाओं का मूल्यांकन राज्य की स्वास्थ्य विभाग की एक विशेष टीम की ओर से किया जाता है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन शिमला के अनुसार हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर दबट ने एनक्यूएएस मानकों की सभी शर्तों को पूरा कर लिया है। इसके तहत अब वर्ष 2025 में इसे एनक्यूएएस प्रमाणन से सम्मानित किया जाएगा। सेंटर में तैनात स्वास्थ्य कार्यकर्ता रीता राणा और सीएचओ पूनम के अलावा तीनों आशा कार्यकर्ताओं का इस उपलब्धि में विशेष योगदान रहा है। सीएमओ डॉ. प्रवीण चौधरी के मार्गदर्शन और बीएमओ डॉ. एसएस बावा के नेतृत्व में यह उपलब्धि संभव हुई है। डॉ. बाबा ने बताया कि दबट हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की टीम ने बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यह उपलब्धि न केवल स्वास्थ्य विभाग श्री नयनादेवी जी ब्लॉक बल्कि हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है।