{"_id":"6740781b305fa731de08d94b","slug":"health-is-a-fundamental-right-it-is-our-responsibility-to-provide-facilities-to-every-person-nadda-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-126940-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य एक मौलिक अधिकार, हर व्यक्ति को सुविधा देना हमारी जिम्मेदारी : नड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य एक मौलिक अधिकार, हर व्यक्ति को सुविधा देना हमारी जिम्मेदारी : नड्डा
Fri, 22 Nov 2024 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 22 Nov 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित समारोह में स्पेशल ओलंपिक्स हेल्दी एथलीट्स उद्घाटन के
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने किया स्पेशल ओलंपिक हेल्दी एथलीट शिविर का उद्घाटन
-कार्यक्रम के तहत विशेष एथलीट्स का किया जाएगा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित एक समारोह में स्पेशल ओलंपिक्स हेल्दी एथलीट्स का उद्घाटन किया। यह पहल स्पेशल ओलंपिक्स द्वारा की गई है, जो राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित हो रही पहली स्पेशल ओलंपिक्स एशिया पैसिफिक बोके और बॉलिंग प्रतियोगिता के साथ आयोजित की जा रही है।
केंद्रीय मंत्री ने स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों को समावेशी स्वास्थ्य प्रणाली विकसित करने का अवसर प्रदान करने के लिए स्पेशल ओलंपिक्स भारत द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एक मौलिक अधिकार है, यह सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि हर व्यक्ति, चाहे उसकी पृष्ठभूमि या क्षमता कुछ भी हो, स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक संसाधनों तक पहुंच प्राप्त कर सके। भारत सरकार विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अथक प्रयास कर रही है। स्पेशल ओलंपिक्स द्वारा क्लिनिकल डायरेक्टर ट्रेनिंग प्रोग्राम के माध्यम से प्रशिक्षित स्वास्थ्य पेशेवर, बौद्धिक अक्षमता वाले एथलीट्स को गुणवत्तापूर्ण देखभाल प्रदान करने के लिए इस दो दिवसीय कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम के तहत विशेष एथलीट्स का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा, जिसमें दृष्टि, सुनने की क्षमता, दंत चिकित्सा, शारीरिक फिटनेस और पोषण आदि क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा।
नड्डा ने कहा कि बौद्धिक, विकासात्मक अक्षमता (आईडीडी) वाले व्यक्तियों के लिए उचित चिकित्सा देखभाल प्रदान करने , स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों के कौशल को बढ़ाना आवश्यक है। उन्हें केवल शारीरिक लक्षणों को पहचानने के लिए ही नहीं बल्कि आईडीडी वाले लोगों की विशेष आवश्यकताओं को समझने, सरल भाषा में प्रभावी संवाद करने, सहायक उपकरणों का उपयोग करने और उनकी विशिष्ट जरूरतों के अनुरूप सहानुभूतिपूर्ण देखभाल प्रदान करने के लिए भी प्रशिक्षित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल पर एक प्रदर्शन स्टेशन भी स्थापित किया गया है, जिसे फिटनेस, पोषण, जलयोजन और शारीरिक गतिविधि के सिद्धांतों के प्रति एथलीट्स को शिक्षित और सक्रिय करने के लिए डिजायन किया गया है।