{"_id":"69834eb15cd14f88ef064f43","slug":"health-educators-provided-detailed-information-on-cancer-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-153400-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: स्वास्थ्य शिक्षकों ने कैंसर पर दी विस्तार से जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: स्वास्थ्य शिक्षकों ने कैंसर पर दी विस्तार से जानकारी
Wed, 04 Feb 2026 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
जकातखाना में विश्व कैंसर दिवस का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला बिलासपुर की ओर से जकातखाना में विश्व कैंसर दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एएफकॉन्स के एजीएम संतोष शर्मा ने की। जिला स्वास्थ्य शिक्षक गोपाल कौशल और स्वास्थ्य शिक्षक रामअवतार ने कैंसर रोग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
जिला स्वास्थ्य शिक्षक गोपाल कौशल ने बताया कि बदलती जीवनशैली और खान-पान में आए बदलाव के कारण कैंसर के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। भारत में प्रतिवर्ष लगभग 14 लाख नए कैंसर मरीज सामने आ रहे हैं जबकि हर साल 8 से 9 लाख लोगों की इस बीमारी से मृत्यु हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि प्रथम और द्वितीय स्तर पर ही रोग का पता चल जाए तो कैंसर का शत-प्रतिशत इलाज संभव है। कैंसर कई प्रकार का होता है, जिनमें मुंह, गला, स्तन, गर्भाशय ग्रीवा, लीवर और फेफड़ों का कैंसर प्रमुख है। कार्यक्रम में बताया गया कि विश्व स्तर पर लगभग 20 मिलियन लोगों में कैंसर के लक्षण पाए गए, जिनमें से 9.7 मिलियन लोगों की मृत्यु हुई। हिमाचल प्रदेश में भी स्थिति चिंताजनक है, जहां हर वर्ष करीब 8500 नए कैंसर के मामले सामने आए हैं। लोगों में जानकारी बढ़ाने के लिए प्रश्नोत्तरी भी करवाई गई। इस अवसर पर एएफ कॉन्स कंपनी की ओर से संजय शर्मा और शांतनु कुमार मौजूद रहें।