फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Health check of 220 people in Baba Balak Nath temple

Bilaspur News: बाबा बालक नाथ मंदिर में 220 लोगों का जांचा स्वास्थ्य

Sun, 05 Jan 2025 06:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 06:39 PM IST
विज्ञापन
Health check of 220 people in Baba Balak Nath temple
श्री सत्य साई सेवा संगठन बिलासपुर ने निशुल्क लगाया शिविर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। श्री सत्य साई सेवा संगठन बिलासपुर ने झंडूता के बाबा बालक नाथ मंदिर में एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर में 220 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई।

शिविर में डॉ. शिवम मिन्हास, डॉ. कश्मीर मिन्हास, डॉ. रिचा महाजन, डॉ. सरोच, डॉ. अंकुश ने दांत, आंखों और स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क दवाइयां दीं। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. राहुल ने बताया कि 20 लोगों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन की सलाह दी गई। उन्होंने निशुल्क चश्मे भी बांटे। इस अवसर पर श्री सत्य साई सेवा संगठन बिलासपुर के जिला प्रधान प्यारे लाल जनेऊ ने बताया कि संगठन द्वारा समय पर पिछड़े क्षेत्र जहां स्वास्थ्य सेवाओं की कमी है वहां पर ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाता है। इसमें विशेषज्ञ डॉक्टर सेवाएं देते हैं। उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से जरूरतमंद लोगों को व्हीलचेयर और बैसाखियां घर द्वार पर दी जाती हैं। इस अवसर पर नरेंद्र चंदेल, अश्विनी चंदेल, नंद लाल जनेऊ, राजेंद्र ठाकुर, रमेश चंद, राकेश कुमार, साई सृजन, मनोज कौशल, राजेश चंदेल, राकेश गौतम, सोनू गौतम, आशीष चंदेल, कर्म चंद, विजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed