{"_id":"5ff895b78ebc3e332851b62d","slug":"health-bilaspur-news-sml357141667","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदपुर और घुमारवीं में मुर्गों और पालतू पशुओं के लिए 100 सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदपुर और घुमारवीं में मुर्गों और पालतू पशुओं के लिए 100 सैंपल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। जिले के जमथल में एक साथ 22 मरे हुए कौवे मिलने के बाद क्षेत्र में बर्ड फ्लू को लेकर दहशत का माहौल है। वहीं पशुपालन विभाग ने भी सुरक्षा की दृष्टि से जिले के दो सब डिविजनों चांदपुर और घुमारवीं में मुर्गों और पालतू पशुओं के 100 सैंपल एकत्रित किए हैं। इन्हें जांच के लिए जालंधर भेजा जाना है। वहीं अभी मरे हुए कौवों के 12 सैंपलों की रिपोर्ट का विभाग को इंतजार है। ताकि इस बात की पुष्टि हो सके कि इनकी मौत की क्या वजह थी?
गौर रहे कि जमथल गांव में एक साथ करीब 22 मरे हुए कौवे मिलने से लोगों में खौफ का माहौल है। वहीं पशुपालन विभाग ने जिले में किसी भी आपदा से निपटने के लिए रैपिड रिस्पांस टीमों का गठन कर लिया है। जो सभी खंडों में तैनात कर दी गई हैं। विभाग के उपनिदेशक डॉक्टर लाल गोपाल ने बताया कि जमथल से लिए गए सैंपल जालंधर भेजे गए हैं। लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है। इस कारण अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि कौवों की मौत कैसे हुई है। कहा कि एहतियात के तौर पर विभाग ने जिले में रैंडम सैंपलिंग शुरू कर दी है। शुक्रवार को 100 सैंपल भरे गए। जिन्हें जालंधर जांच के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि इन सैंपलों में लोगों के पशुधन से लेकर पोल्ट्री फार्मों से सैंपल एकत्रित किए गए। वहीं टीमें लोगों को बर्ड फ्लू के प्रति जागरूक भी कर रही हैं।