फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   health

कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए जिला अस्पताल का सर्जन और फार्मासिस्ट

Mon, 03 Aug 2020 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
health
बिलासपुर।
विज्ञापन

जिला की दो पंचायतों ग्राम पंचायत औहर और बैरी रजादियां के कुछ वार्डों को कोरोना संक्रमित सामने आने के बाद कंटेनमेंट और वफर जोन घोषित किया गया है। दोनों ही कोरोना संक्रमितों के सैंपल जिला से बाहर हुए हैं। इसलिए इनकी गिनती जिला में नहीं की जाएगी। जिला अस्पताल के सर्जन और एक फार्मासिस्ट भी संक्रमित के संपर्क में आने से आइसोलेट हो गए हैं।
सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि बैरी रजादियां ग्राम पंचायत में एक महिला 1 अगस्त को नालागढ़ से अपने पति के साथ आई थी। महिला का नालागढ़ में ही कोरोना टैस्ट हुआ था। लेकिन वो रिपोर्ट का इंतजार किए बिना ही बिलासपुर अपने घर पहुंच गई। 2 अगस्त को देर रात महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद उसे सोमवार सुबह कोविड अस्पताल शिफ्ट किया गया। वहीं महिला किसी प्रकार के संगरोध में नहीं थी। जिसके कारण ग्राम पंचायत बैरी रजादियां के वार्ड नंबर 1,2 और 3 को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। वहीं पंचायत के वार्ड नंबर चार को वफर जोन घोषित किया गया है। डॉ. दड़ोच ने कहा कि दूसरा संक्रमित घुमारवीं का है। लेकिन वो हफ्ता पहले अपने मामा के घर ग्राम पंचायत औहर के बंजवाणी गांव गया था। जहां उसका एक्सीडेंट हुआ। उसके बाद उसे ईलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहीं यहां ड्यूटी पर तैनात सर्जन डॉक्टर और फार्मासिस्ट ने उसका उपचार करने के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि युवक का पीजीआई में कोरोना टैस्ट हुआ। जहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं युवक के पॉजिटिव आने के बाद उसके मामा के गांव बंजवाणी को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। उसके साथ ही ग्राम पंचायत औहर के बड़ोआ गांव को वप्ऊर जोन बनाया गया है। बताते चलें कि घायल युवक का ईलाज सर्जन चिकित्सक और फार्मासिस्ट ने किया था। जिसके कारण दोनों को ही आइसोलेशन में जाना पड़ा है। उपायुक्त बिलासपुर राजेश्वर गोयल ने बताया कि कंटेनमेंट जोन में रोजमर्रा का सारा सामान घर द्वार उपलब्ध करवाया जाएगा। कोई भी अपने घरों से बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
ग्रामीणों में भारी रोष
ग्राम पंचायत बैरी रजादियां में महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग को इसके बारे में सूचित किया गया। लेकिन 9 बजे सूचना देने के बाद भी महिला को कोविड केंद्र नहीं ले जाया गया। सोमवार सुबह महिला को कोविड सेंटर शिफ्ट किया गया जिससे लोगों में भारी रोष है।

संजय शर्मा, वार्ड सदस्य
इनसेट
मलिा की रिपोर्ट का पता देर रात चला था। जिसके कारण उसे सोमवार सुबह कोविड सेंटर शिफ्ट किया गया। विभाग कोरोना को लेकर काफी गंभीर है और अपनी सेवाएं समय पर दे रहा है।
डॉ.प्रकाश दड़ोच, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed