फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   health

हाईवे पर चुनिंदा ढाबे और वर्कशॉप रहेंगी खुली

Wed, 08 Apr 2020 09:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
health
बिलासपुर। जिला दंडाधिकारी राजेश्वर गोयल ने कोरोना वायरस के खतरे के दृष्टिगत धारा-144(5) दंड प्रक्रिया संहिता 1973 के तहत 24 मार्च को जारी आदेशों में संशोधन आदेश जारी किए हैं। आदेशों के अनुसार जिला बिलासपुर में किसान एवं कृषि श्रमिक तथा खेतों में कृषि कार्य तथा संबंधित गतिविधियों के लिए कर्फ्यू में छूट प्रदान की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किसानों और खेत में काम करने वाले श्रमिक, कस्टम हायरिंग सेंटर, सीएचसी फार्म से संबंधित मशीनरी, इंट्रा और इंटर स्टेट में कृषि बागवानी की कटाई और बिजाई गतिविधियों से संबंधित मशीनें जैसे कंबाइन कटाई और अन्य औजार, उर्वरकों के भंडारण और बिक्री से संबंधित दुकानें, स्टोर, उर्वरकों, कीटनाशकों और बीजों की विनिर्माण और पैकेजिंग इकाइयां कृषि मशीनरी और इनके स्पेयर पार्ट्स इनकी आपूर्ति सहित और मरम्मत की दुकानें कर्फ्यूू के दायरे से बाहर होंगी। उन्होंने बताया कि जिला बिलासपुर में विभिन्न आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले एवं आवश्यक सेवाओं में कार्यरत वाहन चालकों की सुविधा के लिए भी आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहाकि आवश्यक सेवाओं में कार्यरत वाहन चालकों की सुविधा के लिए बिलासपुर में उच्च मार्गों पर स्थित वाहन मरम्मत और टायर पंचर की कुछ दुकानें तथा ढाबों को भी कर्फ्यू में छूट प्रदान करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

--------------
इन स्पेयर पार्ट्स और मरम्मत की दुकानों को दी गई छूट
उपमंडल सदर में टायर पंचर और मरम्मत तथा स्पेयर पार्ट्स की दुकानों में जोगिंद्र सिंह स्पेयर पार्ट्स गांव कोठीपुरा मोबाइल नंबर 70185-90692, हैपी मोटर हैपी ऑटो मोटर गांव और डॉ. बैरी बिलासपुर मोबाइल नंबर 98160-83783, हैपी ऑटो पार्ट शॉप नंबर 2 और 3 बीडीटीएस कंपलैक्स नजदीक बस स्टैंड बिलासपुर, उपमंडल झंडूता में राजेंद्र चंद पुत्र बंसी राम टायर पंचर शॉप बरठीं मोबाइल नंबर 98171-17584, बीरबल सिंह टायर पंचर शॉप नजदीक पेट्रोल पंप ऊना रोड तलाई मोबाइल नंबर 82195-47074, सोहन लाल टायर पंचर शॉप नजदीक आईपीएच विभाग झंडूता मोबाइल 78074-84812, उपमंडल घुमारवीं में गुरमेल सिंह टायर पंचर शॉप नजदीक घाघस होटल मोबाइल नंबर 98056-64007, जयलाल स्पेयर पार्ट्स नजदीक रिलायंस पेट्रोल पंप घुमारवीं मोबाइल नंबर 98160-52599, लवली शर्मा शर्मा मोटर गैरेज नजदीक रिलायंस पेट्रोल पंप घुमारवीं 98170-69349, कुलदीप सिंह बजरंग इलेक्ट्रिीशियन मोबाइल नंबर 98058-84933, उपमंडल श्री नयना देवी जी में किशोरी लाल विश्वकर्मा मोटर गैरेज न्यू पेट्रोल पंप स्वारघाट मोबाइल नंबर 98828-36969 को छूट प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
इन ढाबों को दी गई है शर्तों पर छूट
उन्होंने बताया कि ढाबों में उपमंडल सदर में रमेश कुमार बहादुर ढाबा बागी बनौला मोबाइल नंबर नंबर 98165-55177, शेरसिंह चौधरी ढाबा कोठीपुरा मोबाइल नंबर 75900-05800, उपमंडल घुमारवीं में मै. राजधानी ढाबा बालु खरयाला मोबाइल नंबर 98164-91164, बख्शी राम शर्मा ढाबा पड़यालग चौक मोबाइल नंबर 98059-59016, बीरबल शर्मा जनता ढाबा घुमारवीं मोबाइल नंबर 98165-20799, उपमंडल झंडूता में अरुण कुमार पुत्र जगदीश चंद मामे दा ढाबा बरठीं मोबाइल नंबर 94591-55534, जगतपाल नो प्रोबलम ढाबा नजदीक वाइन शॉप झंडूता मोबाइल नंबर 88940-89004, मदन लाल शर्मा ढाबा नजदीक एसबीआई बैंक तलाई मोबाइल नंबर 98169-13265 तथा उपमंडल श्री नयना देवी जी में अनु जयअंबे जय जगदंबे ढाबा नजदीक आरटीओ बैरियर स्वारघाट मोबाइल नंबर 98828-49421 और मुनीश कुमार न्यू शेरे पंजाब ढाबा नजदीक बनेर मोबाइल नंबर 70186-05643 को छूट प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि यह छूट इन शर्तों पर दी गई है कि कोविड-19 के खतरे के दृष्टिगत सभी सामाजिक दूरी और अन्य आवश्यक प्रोटोकॉल को बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed