{"_id":"5e7f704c8ebc3e768e089ed8","slug":"health-bilaspur-news-sml3289112195","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते में फंसे लोगों के लिए खाने-पीने की है पूरी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते में फंसे लोगों के लिए खाने-पीने की है पूरी व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव को लेकर लगाए गए कर्फ्यू के दौरान लोगों की जरूरतें पूरी करने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। दूध, सब्जी, ब्रेड, राशन, पेट्रोल, पशुचारा और कीटनाशक दवाइयों जैसी अन्य जरूरत की सामग्री की पर्याप्त सप्लाई हो रही है। इसकी बाकायदा मानीटरिंग भी की जा रही है। मेडिकल स्टोर्स में मास्क और सैनिटाइजर आदि के दाम भी निर्धारित किए गए हैं।
उन्होंने कहाकि दूरदराज के स्थानों के लिए रवाना हुए कई लोग रास्ते में फंस गए हैं। उनके खाने-पीने की व्यवस्था की जा रही है। पेट्रोल पंपों पर भी ऐसे लोगों के लिए खाने का प्रबंध किया जाएगा। बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ में रहने वाले दूसरे जिलों के लोगों को इन हालातों में घर जाने की जरूरत नहीं है। उन्हें वहीं रहना चाहिए। सोलन जिला प्रशासन से बात करके उनके लिए वहीं पर खाने की व्यवस्था करवाई जा रही है। वहीं पड़ोसी राज्यों से आ रहे लोगों के लिए स्वारघाट में प्रबंध किए जा रहे हैं। उपायुक्त बिलासपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि बिलासपुर जिले में होम डिलीवरी की व्यवस्था भी की जा रही है। इसकी शुरुआत घुमारवीं से कर दी गई है। घुमारवीं के सभी 7 वार्डों में नगर परिषद और व्यापार मंडल लोगों को जरूरत का सामान उनके घर पर पहुंचा रहे हैं। इसके लिए 7 गाड़ियों पर लगभग 42 वालंटियर रखे गए हैं। वे लोगों से मोबाइल पर ऑर्डर लेकर उनकी जरूरत पूरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
जिले में 10,800 प्रवासी चिह्नित किए गए हैं। इनमें से जरूरतमंद प्रवासियों को मुफ्त राशन मुहैया करवाया जा रहा है। शाहतलाई में 575 तथा घुमारवीं में 29 प्रवासियों को राशन वितरित किया गया है। हाल ही के दिनों में बिलासपुर में 130 लोग विदेशों से घर लौटे हैं। इनमें से 13 लोग क्वारंटीन के 28 दिन पूरे कर चुके हैं। जबकि 116 लोग होम क्वारंटीन में हैं। आइसोलेशन में रखे गए एक अन्य व्यक्ति की रिपोर्ट भी नेगेटिव है।
इनसेट---
गाड़ी लेकर बाजार आए तो जब्त होगा वाहन : एसपी
कर्फ्यू में ढील के दौरान जरूरी वस्तुओं की खरीदारी के लिए गाड़ी में बाजार आना अब महंगा पड़ेगा। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि हालांकि जिले में लोग सही ढंग से लॉकडाउन के नियमों का पालन कर रहे हैं लेकिन कुछ लोग ढील के दौरान गाड़ियां लेकर बाजार पहुंच रहे हैं। जरूरी सामान खरीदने के लिए किसी भी परिवार का केवल एक सदस्य पैदल आ सकता है। यदि कोई गाड़ी लेकर आया तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। पुलिस 24 घंटे अपना दायित्व बखूबी निभा रही है। पुलिस कर्मियों को लोगों का सहयोग करने को कहा गया है।
--