फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   health

एसडीएम बोले इंटर स्टेट बसों को नहीं किया गया चैक

Sat, 21 Mar 2020 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
health
हरियाणा रोडवेज की बस जिससे पर्यटक सुंदरनगर से वापिस भेजे गये। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। पंजाब के साथ लगती सीमा पर प्रदेश पुलिस और प्रशासन किस प्रकार से नजर रख रहा है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इंटर स्टेट बसों में बैठे लोगों की जांच तक नहीं हो पा रही थी। बसों में कौन सफर कर रहा है और कहां जा रहा है मानों प्रशासन को इससे कुछ लेना देना नहीं? इसी दौरान एक बस विदेशी और देशी पर्यटकों के सुंदरनगर में पकड़ी गई जिसे वापस भेजा गया है। ऐसे में सवाल है कि एक बस तो पकड़ी गई लेकिन अन्य बसों में कितने विदेशी प्रदेश में पहुंच गए किसी को जानकारी नहीं। एसडीएम स्वारघाट भी कहते हैं कि इंटर स्टेट बसों की चेकिंग नहीं हो रही थीं?
विज्ञापन

हालांकि प्रशासन का दावा है कि बस को वापस भेज दिया गया है लेकिन बड़ा सवाल यह है कि अगर बस में वापसी के समय कोई रास्ते में उतर जाता है तो उसका जिम्मेवार कौन? वहीं अगर नाका लगा था तो पुलिस वहां क्या कर रही थी? क्या बस को चेकिंग नहीं की गई? या फिर औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए नाका लगाया गया है?
विज्ञापन

शनिवार को जैसे ही बस सुंदरगनर में पहुंची वहां लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बस में अलावा कुछ अन्य वाहन भी मौके पर पकड़े गए जिन्हें वापस भेजा दिया है लेकिन पुलिस की यह चुक प्रदेश में किसी भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकती है क्योंकि बिलासपुर जिला के साथ पंजाब की सीमा लगती है जिस कारण बिलासपुर पुलिस की जिम्मेवारी अधिक बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
मामले की डीएसपी कर रहे जांच
पुलिस ने नाका लगाया था। बस कैसे बिना जांच के आगे निकली इस बारे में डीएसपी जांच कर रहे हैं। वहीं डीएसपी स्वयं अभी नाका पोस्टों की जांच कर रहे हैं। अतिरिक्त जवान भी नाके पर भेजे गए हैं।

--दिवकार शर्मा, एसपी बिलासपुर
इनसेट.....
इंटर स्टेट बसों चैकिंग नहीं हो रही थी। केवल पर्यटन बसों को ही रोका जा रहा था। लेकिन शुक्रवार से सभी बसों को प्रदेश में प्रवेश होने से पहले चैक किया जा रहा है। वहीं शुक्रवार रात से कोई भी वाहन प्रदेश में नहीं आने दिया जाएगा।
...सुभाष गौतम एसडीएम स्वारघाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed