{"_id":"5e76461a8ebc3e72b7540136","slug":"health-bilaspur-news-sml3283125165","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता कर्फ्यू को लेकर आज बंद रहेगी सभी प्रकार की बस सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता कर्फ्यू को लेकर आज बंद रहेगी सभी प्रकार की बस सेवाएं
विज्ञापन
जनता कर्फ्यू से पहले ही सुनसान पड़ा बिलासपुर बस अड्डा।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। सचिव, सामान्य प्रशासनिक विभाग, हिमाचल प्रदेश की ओर से जारी आदेशों की अनुपालना करते हुए उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने बताया कि कोविड-19 के विरुद्ध लड़ने के लिए 22 मार्च रविवार को जनता कर्फ्यू के दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए शाम 5 बजे जिला और उपमंडल स्तर पर सायरन बजाया जाएगा।
उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि इस दौरान दूसरे की सेवा कर रहे लोगों का थाली और ताली की करतल ध्वनि से आभार व्यक्त करें तथा कोविड-19 से लड़ने के लिए अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान कर जिम्मेदारी निभाएं।
क्षेत्रीय प्रबंधक हिमाचल पथ परिवहन निगम ने बताया कि 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दृष्टिगत सभी प्रकार की बस सेवाएं बंद रहेंगी। इसको सफल बनाने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम बिलासपुर की ओर से 21 मार्च से अंतरराज्जीय बस सेेवाओं को स्थगित रखा जाएगा तथा केवल यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर ही हरिद्वार, चंडीगढ़ व दिल्ली इत्यादि के लिए बस सेवा को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 21 मार्च से राज्य के भीतर मार्गों पर 50 प्रतिशत बसों में 70 प्रतिशत से अधिक सवारियां नहीं बिठाई जाएंगी। जिला में सभी सरकारी और निजी बसों को पूर्णतया स्वच्छ सैनिटाइजड करने और इस संदर्भ में प्रमाण पत्र जारी करने के उपरांत ही रूटों पर भेजा जा रहा है। वहीं पीओडीआरडीए संजीत सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस कोविड-19 के सावधानियों के दृष्टिगत ब्यासपुर के बैनर तले विकास खंड घुमारवीं के सौजन्य से 3 स्वयं सहायता समूहों द्वारा फेस मास्क तैयार किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि फेस मास्क स्पेशल कपड़े के बनाए जा रहे हैं। फेस मास्क की कुल कीमत लगभग 10 रुपये के करीब होगी। उन्होंने बताया कि यह फेस मास्क 23 मार्च से ग्रामीण हाट घुमारवीं और उपायुक्त कार्यालय बिलासपुर में भी उपलब्ध होंगे। किसी भी सरकारी कार्यालय में फेस मास्क की आवश्यकता हो तो वे खंड विकास अधिकारी कार्यालय घुमारवीं या पीओडीआरडीए के कार्यालय नंबर 01978-222350 पर संपर्क कर सकते हैं।