{"_id":"5e7644978ebc3e7686484f8e","slug":"health-bilaspur-news-sml3283121103","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद मोबाइल वैन लोगों को कोरोना के प्रति करेगी जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद मोबाइल वैन लोगों को कोरोना के प्रति करेगी जागरूक
विज्ञापन
कोराना वायरस को लेकर प्रचार-प्रसार करतीं जिला प्रशासन की गाड़ियां।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। प्रयास स्वयंसेवी संस्था के कन्वीनर संजीव राजपूत ने कहा कि केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट अफेयर्स राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन में चलने वाली सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की मेडिकल वैन के माध्यम से कोरोना वायरस से बचाव के लिए गांवों और पंचायतों में जागरूकता संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं।
राजपूत ने कहा कि कोरोना वायरस ने दुनिया के कई देशों को अपनी चपेट में ले लिया है और हमारा देश भी इस से अछूता नहीं है। सरकार ने इससे बचाव से संबंधित सभी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं और इस बीमारी से बचने के सभी जरूरी उपायों को हर व्यक्ति तक पहुंचाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद और केंद्र में वित्त एवं कारपोरेट अफेयर्स राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन में चलने वाली सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा ने संसदीय क्षेत्र में हर व्यक्ति तक उच्च चिकित्सा सुविधा की पहुंच को सुनिश्चित किया है।
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर के निर्देशानुसार सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की मेडिकल वैन पंचायतों और गांवों में जाकर कोरोना से बचने के लिए सरकार की ओर से जारी किए गए सभी दिशा-निर्देशों को प्रचारित प्रसारित करेंगी।
कोरोना से बचने के लिए इन मेडिकल वैन द्वारा समूहों व अनावश्यक कार्य से बाहर घूम रहे लोगों को एकांतवास की महत्ता को समझाते हुए उनसे घरों में रहने की अपील की जाएगी। पूर्व में बिलासपुर में डेंगू फैलने के समय सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्य की सफलता के बाद अब हम कोरोना के बारे में जागरूकता फैला कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस बीमारी से बचाने में अपना सहयोग सुनिश्चित करेंगे।