फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   health

युकां ने चलाया कोरोना वायरस पर जन जागरूकता अभियान : ठाकुर

Fri, 20 Mar 2020 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
health
घुमारवीं शहर में मास्क व पंपलेट बाटकंर अभियान की शुरुआत करते युवा कांग्रेस के सदस्य। - फोटो : BILASPUR
घुमारवीं(बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने घुमारवीं में स्थानीय लोगों और टैक्सी ऑपरेटरों को मास्क व पंपलेट देकर कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस सचिव रजनीश मेहता ने की तथा विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष ठाकुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

घुमारवीं शहर के गांधी चौक से कोरोना वायरस जैसी महामारी से लड़ने की शुरुआत की है। इस मौके पर प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष ठाकुर और प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव निशांत ठाकुर और हमीरपुर लोक सभा अध्यक्ष मनिंदर डिंपल कटोच ने भी टैक्सी चालकों, दुकानदारों, राहगीरों, स्थानीय लोगों को कोरोना जैसे वायरस से बचने के लिए मास्क व पंपलेट देकर जागरूक किया है।
विज्ञापन

प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा कि युवा कांग्रेस हिमाचल प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कोरोना वायरस जैसी महामारी से लड़ने के लिए लोगों को जागरूक करेगी और हर संभव मदद भी करेगी। प्रदेश के सभी युवा कांग्रेस के पदाधिकारी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में जनता के बीच में जाकर लोगों को इस महामारी से बचने के लिए जरूरी सुझाव व पंपलेट वितरित करेंगे ताकि लोगों को इस बीमारी से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष ठाकुर ने जनता से अपील की कि जितना हो सके अपने घरों में रहें और एक-दूसरे को इस महामारी से बचने के बारे में जागरूक करते रहें। युवा कांग्रेस की इस मुहिम में प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव अब्दुल खालिक, राजीव शर्मा, ज्वाला चौहान, जिला एनएसयूआई अध्यक्ष अरविंद कालिया, जिला एनएसयूआई महासचिव अभिषेक भारद्वाज, वरुण रनौत, एनएसयूआई घुमारवीं कैंपस अध्यक्ष नवीन कुमार आदि कार्यकर्ताओं ने भी पंपलेट और मास्क वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed