फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   health

घुमारवीं में लोग दूषित पेयजल पीने को मजबूर

Sun, 24 Nov 2019 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
health
घुमारवीं में सीर खड्ड के पास बसे प्रवासी जो खड्ड में गंदगी फैला रहे है। - फोटो : BILASPUR
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल की जीवन रेखा के रूप में माने जाने वाली सीर खड्ड के पानी को उपमंडल मुख्यालय में ही दूषित करने के चलते घुमारवीं नगर परिषद व इसके निकटवर्ती क्षेत्रों में विभाग के स्वच्छ जल आपूर्ति के दावे खोखले साबित रहे हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सीर खड्ड न केवल उपमंडल घुमारवीं की अधिकांश पेयजल आपूर्ति को पूरा करती है बल्कि झंडूता उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों को पेयजल आपूर्ति करती है। इस खड्ड पर उपमंडल मुख्यालय घुमारवीं में ही नगर परिषद व इसके निकटवर्ती क्षेत्रों के साथ ही लगभग आधा दर्जन से अधिक पेयजल योजना बनी हुई है लेकिन प्रशासनिक व विभागीय अनदेखी के कारण न केवल सीर खड्ड का पानी दूषित हो रहा है बल्कि बीमारी फैलने का खतरा भी उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन

घुमारवीं नगर परिषद कार्यालय से लगभग 200 मीटर की दूरी पर अप्रवासी मजदूरों द्वारा एसडीएम कार्यालय के नजदीक मेला ग्राउंड के समक्ष सरकारी भूमि पर बड़ी संख्या में झुग्गियां डालकर रहना शुरू कर दिया है। इसके अतिरिक्त भी कुछ स्थानीय लोगों द्वारा निजी भूमि पर अप्रवासी लोगों को अच्छा खासा किराया वसूल कर झुग्गियां डलवाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों के लिए शौचालयों की व्यवस्था न होना सरकार द्वारा खुले में शौच मुक्त योजना पर प्रश्नचिह्न लगाता है। वहीं पेयजल योजनाओं के समीप लगे कूड़े के ढेर नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नवाचक चिह्न लगाते हैं।
घुमारवीं शहर में अप्रवासी लोगों के लिए कोई भी शौचालय नहीं है। नगर परिषद द्वारा निर्मित दकड़ी चौक व तहसील परिसर के समीप शौचालयों की हालत अत्यंत दयनीय है। स्थानीय निवासियों अमन शर्मा, सुमन कुमारी, सुनील कुमार, बुद्धि सिंह, प्रकाश चंद, रविंद्र सिंह, गिरधारी लाल, अमरदीप अंबेडकर वार्ड सदस्य रीता बंसल के अनुसार मौजूदा समय में सीर खड्ड किनारे बसे प्रवासी मजदूरों द्वारा खड्डों में शौच कर गंदगी फैलाई जा रही है।
वहीं पेयजल योजनाओं के समीप लगे कूड़े के ढेर को जंगली जानवरों द्वारा बिखेरे जाने से निकटवर्ती पेयजल योजना प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि इस समस्या के बार-बार उठाए जाने पर भी प्रशासन द्वारा कोई स्थायी समाधान नहीं खोजा गया है।
सहायक अभियंता सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग यशपाल शर्मा ने कहा कि मामला उनके ध्यान में है। सीर खड्ड के किनारे बसे अप्रवासी मजदूरों को प्रशासन के माध्यम से पहले भी हटाया जा चुका है।

उधर,नगर परिषद अध्यक्ष राकेश चोपड़ा ने कहा कि यह समस्या अत्यंत संवेदनशील है। पेयजल योजना के समीप किसी प्रकार की गंदगी कतई सहन नहीं की जाएगी तथा नगर परिषद इस क्षेत्र की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाएगी तथा इस क्षेत्र को खुले में शौच से मुक्त बनाने के लिए अस्थायी शौचालयों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed