{"_id":"5d94e5018ebc3e93c202bfac","slug":"health-bilaspur-news-sml309636965","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाई गई गांधी जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाई गई गांधी जयंती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर/घुमारवीं। गांधी जयंती पर जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों और अन्य संस्थाओं की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राजकीय उच्च पाठशाला मरोतन में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पॉलिथीन सहित पाठशाला कैंपस की सफाई कर मनाई गई। महात्मा गांधी की प्रतिमा को पुष्प अर्पित किए गए। बच्चों ने महात्मा गांधी की जीवनी पर भाषण कविताएं और नारा लेखन कर मरोतन बाजार में रैली निकाली।
पाठशाला के मुख्याध्यापक सुखदेव कालिया ने बताया कि इस मौके पर पॉलिथीन प्रयोग न करने की प्रतिज्ञा भी ली गई। पाठशाला व आसपास की सफाई भी की गई और गांधी के सिद्धांतों व शिक्षाओं पर चलने की सलाह दी गई।
उधर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़गांव, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलोह, बरठीं, छत व रावमापा सुन्हाणी में भी बच्चों की ओर से हिमाचल को पॉलिथीन मुक्त करने की प्रतिज्ञा लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए बाजार में रैली निकाली गई। उधर लोक निर्माण विभाग बरठीं में एसडीओ सुरजीत सिंह कैंथ के नेतृत्व में समस्त कर्मचारियों व ठेकेदारों ने कार्यालय परिसर व सड़क पर पड़े कचरे को उठाया।
विज्ञापन
इस मौके पर कनिष्ठ अभियंता संजीव शुक्ला, रविंद्र कुमार, सुनील कुमार, मुख्त्यिार पटियाल, तिलक राज, दीपक सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। इसी कड़ी में घुमारवीं नगर परिषद में ब्लॉक में कांग्रेस की ओर से आसपास के इलाकों में सफाई अभियान चलाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल व मालाएं अर्पित कीं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर की ओर से भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि बृजलाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 55 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मुख्यातिथि ने महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला और बच्चों को अहिंसा के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया।
वहीं रावमापा समोह में भी गांधी जयंती पर स्वच्छता के प्रति रैलियों का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य पुष्पा गौतम ने की। पाठशाला परिसर से लेकर समोह बाजार तक रैली निकाली गई जिसमें पाठशाला के पाइन ईको क्लब, एनएसएस व ग्राम वासियों ने मिलकर बाजार से पॉलिथीन कचरे को एकत्रित किया।
रावमापा कंदरौर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर फूल व मालाएं अर्पित कीं। स्कूल के बच्चों ने रैैली निकाल कर स्वच्छता के प्रति नारे लगाए व पाठशाला के आसपास फैले कचरे को एकत्रित किया। इसके उपरांत बच्चों ने सत्यमेव जयते व स्वच्छता का संदेश दिया।
रावमापा रघुनाथपुरा में भी गांधी जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता रघुनाथपुरा पंचायत के प्रधान प्यारा लाल ने की। इस मौके पर बच्चों व ग्रामीणों ने आसपास के इलाकों की साफ-सफाई की।
....