{"_id":"6588208402150b66240361b9","slug":"havan-yagya-was-performed-by-reciting-hanuman-chalisa-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-10606-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: हनुमान चालीसा पाठ कर किया हवन यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: हनुमान चालीसा पाठ कर किया हवन यज्ञ
विज्ञापन
दनोह गांव में 11 कुंडीय हवन यज्ञ का हुआ आयोजन
- दो कुटुंबों से 31 परिवार के 165 सदस्यों ने लिया भाग
-आयोजन से एक माह पूर्व तक सभी ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के साथ लगते दनोह गांव में रविवार को हनुमान चालीसा पाठ यज्ञ का आयोजन किया गया। एक माह तक अपने घरों में हनुमान चालीसा पाठ करने के बाद दनोह गांव के मूल निवासी दो कुटुंबों के 31 परिवारों ने ग्राम देवता मंदिर परिसर में 11 कुंडीय हवन का आयोजन किया।
कुटुंब प्रबोधन गतिविधि के मार्गदर्शन में हनुमान सेवा समिति और महिला मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अपने पूर्वजों की जानकारी अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए लगाई गई वंशावली (वंश वृक्ष) आकर्षण का केंद्र रही। हनुमान चालीसा पाठ यज्ञ और महिलाओं की मंगल गीत की प्रस्तुति से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। सुंदर कांड पाठ के आयोजन के बाद गांव के बच्चों ने मंच संभाला। भजन और देशभक्ति के गीत सुनाकर उन्होंने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतिभागी बच्चों को पंचायत की वार्ड सदस्य नीलम और महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता ने पुरस्कृत किया। उसके बाद हवन का आयोजन किया गया। गांव के 31 परिवारों के 165 सदस्यों ने 11 कुंडों में हवन में आहुतियां डालीं। इस अवसर पर कुटुंब प्रबोधन गतिविधि के प्रांत संयोजक धर्मपाल शर्मा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वह अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के गौरवशाली मौके पर दिन के समय गांव के मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ करें। रात को अपने घरों में दीपमाला करके दिवाली मनाएं। इस मौके पर हनुमान सेवा समिति दनोह के संयोजक रविंद्र कुमार और ओयल पंचायत के उप प्रधान रामलाल मौजूद रहे।