{"_id":"6506da54e431e84d7506f0a7","slug":"hatwad-school-becomes-winner-in-kho-kho-kabaddi-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-5728-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: खो-खो, कबड्डी में हटवाड़ स्कूल बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: खो-खो, कबड्डी में हटवाड़ स्कूल बना विजेता
विज्ञापन
-मरहाणा स्कूल में खंड स्तरीय खेलों का समापन
-15 पाठशालाओं के 203 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मरहाणा में चल रही खंड भराड़ी की अंडर-19 छात्र वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन हो गया। तीन दिन तक चलने वाले इन खेलों में 15 पाठशालाओं के 203 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
खंड स्तरीय खेलों के प्रभारी जगदीश राव ने बताया कि रविवार को कबड्डी, वॉलीबाल, बैडमिंटन और खो-खो के फाइनल मुकाबले खेले गए। कबड्डी का फाइनल मैच राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवाड़ और डंगार के बीच हुआ, जिसमें हटवाड़ स्कूल की टीम विजयी रही। वॉलीबाल का फाइनल मैच नाल्टी और डंगार स्कूल के बीच हुआ, जिसमें नाल्टी स्कूल की टीम विजयी रही। बैडमिंटन का फाइनल मैच नाल्टी और डंगार स्कूल के बीच हुआ, जिसमें नाल्टी स्कूल की टीम विजयी रही। खो-खो का फाइनल मैच हटवाड़ और भराड़ी स्कूल के बीच हुआ, जिसमें हटवाड़ स्कूल की टीम विजयी रही। प्रतियोगिता के समापन पर वीडीओ घुमारवीं विपिन कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। साथ विजेता और उपविजेता टीम को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य रमेश संख्यान, अध्यापक और अन्य खिलाड़ी उपस्थित रहे।