फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Harjeet Kaur stood first in newspaper reading competition

Bilaspur News: समाचार पत्र वाचन स्पर्धा में हरजीत कौर रहीं प्रथम

Tue, 12 Dec 2023 04:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 04:07 PM IST
विज्ञापन
Harjeet Kaur stood first in newspaper reading competition
- मजारी पाठशाला में कराई अंतर सदन प्रतियोगिताएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मजारी के केशव यूथ और ईको क्लब ने विद्यार्थियों की अन्तर्निहित प्रतिभाओं को निखारने के लिए अंतर सदन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। समारोह में समाचार पत्र वाचन, हिंदी और अंग्रेजी सुलेख लेखन प्रतियोगिताएं कराई गईं।


समाचार पत्र वाचन प्रतियोगिता में सुभाष चंद्र बोस सदन की हरजीत कौर ने पहला, रानी लक्ष्मी बाई सदन की नवजोत कौर ने दूसरा और इसी सदन की कोमल ने तीसरा स्थान हासिल किया। हिंदी की सुलेख लेखन प्रतियोगिता में टैगोर सदन की नवजोत कौर ने पहला, भगत सिंह सदन की चरण प्रीत कौर ने दूसरा और रानी लक्ष्मीबाई सदन की नवजोत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, अंग्रेजी की सुलेख लेखन प्रतियोगिता में सुभाष चंद्र बोस सदन की हरजीत कौर ने पहला, टैगोर सदन की हरजिंदर कौर ने दूसरा और भगत सिंह सदन की सिमरनजीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। क्लब की प्रभारी हरप्रीत कौर ने बताया कि क्लब के गठन का मूलभूत उद्देश्य विद्यार्थियों के अंदर छुपी हुई असीम प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें उस दिशा में ही प्रेरित करना है। ताकि हर क्षेत्र का ज्ञान और उसकी संभावनाओं से बच्चे अवगत हो जाएं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में विद्यार्थियों में प्रशासनिक, इंजीनियरिंग, मेडिकल, बैंकिंग, सेना में जाने के अतिरिक्त साहित्य, लेखन, संगीत, नृत्य, एक्टिंग, ड्रामा, उद्घोषक क्षेत्रों में कॅरिअर बनाने की जानकारी का अभाव है। प्रधानाचार्य सुरजीत ठाकुर ने बताया कि हर विद्यार्थी को अपनी रुचि को ही अपना कॅरिअर बनाना चाहिए। प्रकृति ने हर बच्चे को अलग-अलग प्रतिभा से नवाजा है। बस उसे पहचानने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को निसंकोच अपनी किसी भी तरह की खूबी का प्रदर्शन करना चाहिए। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में शीला देवी, रेखा कुमारी, रेणु शर्मा, सतनाम कौर, प्रमोद कुमारी, गोपाल कृष्ण ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य नीलम कुमारी, प्रवक्ता राजेश कुमार, बीना देवी, गुरप्रीत सिंह, बलबीर, दल जीत, वरिष्ठ सहायक कश्मीर सिंह और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed