फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Harish Nadda gave 140 sports kit to youth clubs in Jhanduta

हरीश नड्डा ने झंडूता में 140 युवक मंडलों को वितरित की स्पोटर्स किट

Mon, 27 Jun 2022 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Harish Nadda gave 140 sports kit to youth clubs in Jhanduta
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झंडूता (बिलासपुर)। चेतना संस्था के तत्वावधान में शहीद अश्वनी कुमार स्मारक राजकीय वरिष्ठ विद्यालय झंडूता में रविवार को स्पोर्ट्स किट वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर करीब क्षेत्र के करीब 140 युवक मंडलों को स्पोर्ट्स किट भेंट की गईं। समाजसेवी हरीश नड्डा की पहल पर युवाओं को खेलों से जोड़कर नशे से दूर रखने के लिए यह कार्यक्रम जिलेभर में चलाया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्थानीय विधायक जेआर कटवाल और कार्यक्रम के संयोजक चेतना संस्था के संस्थापक सदस्य हरीश नड्डा भी उपस्थित रहे। समारोह में त्रिलोक जम्वाल ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के मार्गदर्शन पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि युवाओं का कर्तव्य समाज को जागृत करना और उसकी शक्ति का एहसास करवाना है।
विज्ञापन

विधायक जीत राम कटवाल ने चेतना संस्था के समाज हित के कार्यों की सराहना की। कहा कि चेतना संस्था द्वारा कोरोना महामारी के दौरान सराहनीय योगदान दिया है। कहा कि युवाओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जुलाई में वन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। वन महोत्सव में युवक मंडलों तथा महिला मंडलों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेतना संस्था के संस्थापक सदस्य हरीश नड्डा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को नशे की प्रवृति से दूर रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को खेलो इंडिया कार्यक्रम से जोड़ने का प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि जिला बिलासपुर के चारों विधानसभा क्षेत्रों को चेतना संस्था बिलासपुर द्वारा 450 खेल का किटों का वितरण किया जा रहा है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान, प्रदेश कार्यकरणी सदस्य हरदयाल सिंह चंदेल, राकेश गौतम, प्रदेश किसान मोर्चा प्रवक्ता परिवेश शर्मा, पी आर सांख्यान, जिला भाजयुमो अध्यक्ष पंकज शर्मा, जिला परिषद सदस्य शैलजा शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहेंद्र सिंह, मंडल महामंत्री दिनेश चंदेल और बीडीसी अध्यक्ष अभिषेक चंदेल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed