फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   GST reforms bring relief to common man and small traders: Dr. Hrithik

जीएसटी सुधार से आम आदमी और छोटे व्यापारियों को मिली राहत :डॉ. ऋतिक

Sun, 21 Sep 2025 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 21 Sep 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
GST reforms bring relief to common man and small traders: Dr. Hrithik
-टैक्स स्लैब सरल और जनहितैषी, रोजमर्रा की चीजें सस्ती, हानिकारक वस्तुएं महंगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। सोमवार से पूरे देश में लागू हुआ जीएसटी 2.0, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरल, पारदर्शी और जनता के हित में बनाने का प्रयास किया गया है। डॉ. ऋतिक शर्मा, प्रांत अध्यक्ष अखिल भारतीय चिकित्सक एसोसिएशन, ने इस बदलाव का स्वागत करते हुए कहा कि यह आम आदमी की जेब में वास्तविक राहत लेकर आएगा। जीएसटी के पुराने जटिल स्लैब 5, 12, 18 और 28 को खत्म कर केवल दो स्लैब 5 और 18 कर दिए गए हैं। वहीं सिगरेट, पान मसाला, शराब और विलासिता की वस्तुओं पर 40 फीसदी टैक्स लागू किया गया है। इससे यह स्पष्ट संदेश गया है कि आम आदमी की जरूरतें सस्ती होंगी और हानिकारक वस्तुएं महंगी। इस बदलाव का असर सीधे हर घर पर पड़ रहा है। साबुन, शैम्पू, टूथपेस्ट जैसी रोजमर्रा की चीजें अब पांच फीसदी पर उपलब्ध होंगी। आटा, दालें, घी, मक्खन, पनीर, दूध उत्पाद और पैकेज्ड खाद्य सामग्री की कीमतें भी कम हुई हैं। बच्चों की कॉपियां, किताबें और स्टेशनरी पर टैक्स बोझ घट गया है। डॉ. ऋतिक शर्मा ने कहा कि इससे रसोई का खर्च हल्का होगा। छोटे व्यापारियों और उद्योगों को भी इस सुधार से राहत मिलेगी। जटिल नियमों की जगह सरल ढांचा होने से कारोबार में आसानी होगी, पारदर्शिता बढ़ेगी और नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। एमएसएमई क्षेत्र, जो भारत की रीढ़ है, इससे मजबूती पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed