फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   GST Council reduced rates, cement will become cheaper from September 22

राहत : जीएसटी कटौती से 40 से 50 रुपये तक सस्ता होगा सीमेंट

Thu, 04 Sep 2025 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 04 Sep 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
GST Council reduced rates, cement will become cheaper from September 22
विपन ठाकुर।
डिजिटल न चलाएं
विज्ञापन

सीमेंट के अलावा जीएसटी परिषद ने अन्य निर्माण सामग्रियों पर भी दरें घटाईं
तीन फैक्ट्रियां होने के बावजूद प्रदेश में पंजाब से महंगे हैं सीमेंट के दाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जीएसटी परिषद ने दिवाली से पहले बड़ा फैसला लेते हुए सीमेंट पर टैक्स को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। इस फैसले से पूरे देश के साथ हिमाचल के लोगों को भी राहत मिलेगी। प्रदेश में नई दरें लागू होने से 40 से 50 रुपये तक सीमेंट के दाम कम होने की संभावना है।
प्रदेश में तीन सीमेंट फैक्ट्रियां होने के बावजूद यहां उपभोक्ताओं को पंजाब और अन्य राज्यों से महंगा सीमेंट खरीदना पड़ता है। पिछले दो साल की बात करें तो सीमेंट के दामों में करीब 80 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। अब टैक्स कटौती से अब प्रति बैग 40 से 50 रुपये तक की राहत मिलने की उम्मीद है। प्रदेश में फिलहाल एसीसी का साधारण सीमेंट 425 से 435 रुपये और गोल्ड 475 से 485 रुपये प्रति बैग बिक रहा है। अल्ट्राटेक का साधारण सीमेंट 420 रुपये और गोल्ड 470 रुपये, जबकि अंबुजा का साधारण 430 रुपये और गोल्ड 480 रुपये प्रति बैग है। नई दरों के लागू होने के बाद दामों में औसतन 10 फीसदी की कमी आएगी। यानी एसीसी का साधारण सीमेंट 382 से 392 रुपये और गोल्ड 427 से 437 रुपये तक आ सकता है। इसी तरह अल्ट्राटेक का साधारण 378 और गोल्ड 423 रुपये जबकि अंबुजा का साधारण 387 और गोल्ड 432 रुपये तक मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

निर्माण की लागत में सीमेंट की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा होती है। जीएसटी दरों में यह कटौती मध्यम वर्ग और निम्न आय वर्ग के लिए घर बनाना आसान बनाएगी। खासकर हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों में जहां परिवहन लागत अधिक है, वहां उपभोक्ताओं को सीधा फायदा होगा। सीमेंट के अलावा परिषद ने अन्य निर्माण सामग्रियों पर भी दरें घटाई हैं। संगमरमर और ट्रैवर्टीन ब्लॉकों पर जीएसटी 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया है। ग्रेनाइट ब्लॉकों पर भी 12 फीसदी की जगह अब 5 फीसदी जीएसटी लगेगा। रेत-चूने की ईंटें और पत्थर की जड़ाई पर भी टैक्स 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया है। इन बदलावों से घर बनाने वालों को और राहत मिलेगी। सस्ता सीमेंट और अन्य निर्माण सामग्री मिलने से प्रदेश में निजी निर्माण कार्यों की लागत घटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
फैक्ट्रियां प्रदेश में ही हैं, फिर भी हमें बाहर से ज्यादा महंगा सीमेंट खरीदना पड़ता है। टैक्स घटने से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। मोदी सरकार ने जनहित में फैसला लिया है।

सतीश ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत बंदला
इनसेट
हम घर बना रहे हैं। अब 40-50 रुपये प्रति बैग कम होने से खर्च में बड़ी बचत होगी। आम आदमी के लिए सीमेंट के दाम कम होना बेहद बड़ा फैसला है।
सुरेश ठाकुर, सामाजिक कार्यकर्ता बिलासपुर।
इनसेट
रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में सीमेंट की लागत बहुत ज्यादा पड़ती है। अब दाम घटने से बिल्डरों के साथ उपभोक्ताओं को भी फायदा होगा।
विपन ठाकुर, सरकारी ठेकेदार
इनसेट
सीमेंट पर जीएसटी कम करने का केंद्र का फैसला सराहनीय है। वहीं अब प्रदेश सरकार को चाहिए कि हिमाचल में बने सीमेंट पर और रियायत दे। टैक्स कम होना सही कदम है लेकिन सीमेंट फैक्ट्री भी दाम को नियंत्रित करे।
सुशील शर्मा, पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत पंजगाईं

विपन ठाकुर।

विपन ठाकुर।

विपन ठाकुर।

विपन ठाकुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed