फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   grand prents day celebration in minrva school.

पापा के पापा हमारे दादा... पर खूब झूमे नौनिहाल

Mon, 21 Nov 2016 09:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Mon, 21 Nov 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
grand prents day celebration in minrva school.
घुमारवीं स्थित मिनर्वा स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते नौनिहाल। - फोटो : अमर उजाला

मिनर्वा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं में सोमवार को ग्रैंड पेरेंट्स-डे का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ स्कूल के प्रबंध निदेशक सुखदेव चंदेल ने की। स्कूल की यूरो किड्स शाखा द्वारा करवाए गए इस समारोह में जहां नौनिहाल रंग-बिरंगे परिधानों में सजकर पहुंचे।

विज्ञापन


बच्चों के दादा-दादी और नाना-नानी ने भी समारोह में विशेष रूप से शिरकत की। मुख्यातिथि ने मां सरस्वती की फोटो के समक्ष पूजा-अर्चना और दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का आगाज किया।
विज्ञापन


समारोह में बच्चों ने पंजाबी और पहाड़ी गीतों पर डांस की प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों पर उनके दादा-दादी और नाना-नानी भी खूब थिरके। यूरो जूनियर व सीनियर के बच्चों ने अपने ग्रैंड पेरेंट्स के स्वागत में पापा के पापा हमारे दादा... और मां के पापा हमारे नाना गीत... आदि गीतों की बेहतरीन प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा यूरो जूनियर के बच्चों ने डैडी जी दे कैश उत्ते..., करी जावे ऐश..., यूरो सीनियर के बच्चों ने नन्हे-मुन्नें बच्चे तेरी मुट्ठी में क्या है..., छात्राओं ने जादू की छड़ी हूं मैं... व दादी मां-दादी मां... आदि गीतों पर डांस की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

इससे पूर्व स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवेश चंदेल ने बच्चों को दादा-दादी और नाना-नानी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस दिवस का मुख्य उद्देश्य समाज में वरिष्ठ नागरिकों को उचित सम्मान दिलाना है।


परिवार में वरिष्ठ नागरिकों को अलग-अलग नहीं, बल्कि उनका मार्गदर्शन लेकर साथ में रखा जाए, तभी समाज के ये मजबूत स्तंभ अपने आपको को सम्मानित समझेंगे। प्रबंध निदेशक सुखदेव चंदेल ने कहा कि इस दुनिया में इस दिवस का अपना एक अहम स्थान है। इस अवसर पर यूरो किड्स की प्रभारी आरती चंदेल, रत्नलाल, शक्ति सिंह और ज्ञान चंद सहित कई व्यक्ति उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed