फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Gram Panchayat Kuhmjhwad lost contact with the district due to rain

Bilaspur News: बारिश से ग्राम पंचायत कुहमझवाड़ का जिले से संपर्क टूटा

Fri, 11 Aug 2023 06:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 06:25 PM IST
विज्ञापन
Gram Panchayat Kuhmjhwad lost contact with the district due to rain
-रिहायशी मकान गिरा, स्कूल में भरा मलबा
विज्ञापन

-बच्चों को सड़क पर आए उफनते पानी को करना पार

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। जिले की ग्राम पंचायत कुहमझवाड़ में बारिश के कारण भारी नुकसान हुआ। पूरी पंचायत का जिले संपर्क टूट गया है। पंचायत में दो सगे भाइयों का रिहायशी मकान गिर गया। इससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

पंचायत प्रधान रेखा ठाकुर ने बताया कि वीरवार रात हुई भारी बारिश के कारण रोपा गुजातर गांव के भाग सिंह और उसके भाई सुरेश कुमार का रिहायशी मकान गिर गया। दोनों भाइयों का स्लेटनुमा मकान गिरने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। बताया कि भारी बारिश से कुहमझवाड़ पंचायत की कई संपर्क सड़कें बर्बाद हो गई हैं। नदी, नालों का पानी उफान पर है। कुहमझवाड़ स्कूल परिसर में मलबा और पानी भर गया। सुंबह मझवाड़ कस्बे के पीएनबी बैंक के समीप सड़क पर नाले का पानी पहुंच गया। स्कूली बच्चों को उस उफनते पानी को पार करना पड़ा। पंचायत भवन पर में भारी मात्रा में मलबा भरा है। घटटू धारस गांव में ओंकार चंद के रिहायशी मकान के नीचे से जमीन खिसक गई। इस कारण मकान गिरने के कगार पर पहुंच गया है। परिवार वालों ने घर खाली कर दिया है। इसके अलावा खखनाल कस्बे के समीप बड़ी चट्टान गिरने की कगार पर है। यदि यह चट्टान गिर गई तो इसकी चपेट में लोगों के घर और पशुशालाएं आ जाएंगी। प्रधान रेखा ठाकुर के मुताबिक पलेला गांव में राकेश कुमार के रिहायशी मकान में पानी और मलबा घुस गया। इससे अनाज और घरेलू सामान बर्बाद हो गया। प्रधान ने बताया की भारी बारिश के कारण ग्राम पंचायत कुहमझवाड़ संपर्क जिला से टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed