{"_id":"82b33366dd7e27aff1c5af9198c5aebc","slug":"governor-awarded-farmer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल देवव्रत ने किया किसानों को सम्मानित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल देवव्रत ने किया किसानों को सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला, नम्होल (बिलासपुर)।
Updated Wed, 03 Feb 2016 07:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कामधेनु हिमकारी मंच का वार्षिक समारोह बुधवार को धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन
उत्कृष्ट दुग्ध उत्पादकों के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली प्रतिभाओं को संस्था की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। 7,42, 235 रुपये की राशि वितरित की गई।
विज्ञापन
कोठीपुरा के आदर्श बोहरा एवं उनकी पत्नी को 30296, नवगांव के सीता देवी एवं प्रेम कुमार को 24255, समाड़ी के चंपा देवी एवं धर्मपाल को 1751, नम्होल के जया देवी एवं जीत राम को 15834, स्याहूला के निर्मला देवी एवं बाबू राम को 15630, पट्टा-नोईडुआ के निर्मला देवी एवं धनी राम को 14084, दवारी के नगीन चंद को 13613, लुहारड़ा के कौशल्या देवी और रविंद्र कुमार को 10831, समाड़ी के शिव देई और मनसा राम को 10305, अर्की के केशव राम को 9345, नंदलाल अर्की को 8810 पंजैतण के कांता देवी और प्रकाश चंद को 8768 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। इसके अलावा सामाजिक, कृषि, बागवानी, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में कार्य करने के लिए कई हस्तियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इनमें नागेश ठाकुर, सुनील कुमार शर्मा, हरिमन शर्मा, शंकर दास कौंडल, गगन मल्लिक, इंजीनियर पुरुषोत्तम शर्मा आदि शामिल हैं। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि वर्ष 2001 में आठ-दस परिवारों के 35-40 लीटर दूध एकत्रिकरण से संस्था शुरू की गई थी।
आज संस्था के साथ नम्होल क्षेत्र के आसपास की करीब 30 पंचायतों के 200 गांव के करीब 2700 किसान परिवार जुड़े हुए हैं। कामधेनु संस्था की संपत्ति की कुल कीमत पांच करोड़ रुपये है, लेकिन इससे भी बड़ी उपलब्धि यह है कि आज इन सभी किसान परिवारों का भरोसा हम पर है।
हम उपभोक्ता का विश्वास जीतने में भी कामयाब हुए हैं। कार्यक्रम में श्री नयनादेवी के विधायक रणधीर शर्मा, एडीएम डा. चांद शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।