फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   governor attend function in jukhala.

युवाओं को बनाएं संस्कारवान : राज्यपाल

Wed, 12 Oct 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जुखाला(बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, जुखाला(बिलासपुर)। Updated Wed, 12 Oct 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
governor attend function in jukhala.
जुखाला पहुंचने पर राज्य पाल का स्वागत करते आयोजक। - फोटो : अमर उजाला

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी उसकी युवा शक्ति होती है और जब यह पीढ़ी संस्कारित हो जाती है तो वह देश महान हो जाता है। राज्यपाल बुधवार को बिलासपुर जिले के विकास खंड सदर की ग्राम पंचायत माकड़ी-मारकंड में भारत विकास परिषद के प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राष्ट्र के विकास में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान होता है।युवाओं की शक्ति को सही दिशा प्रदान करना बड़ों का कर्तव्य है, जिन्हें स्वयं अच्छे संस्कारों को अपनाकर आदर्श प्रस्तुत करना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वाभाविक ज्ञान के अतिरिक्त नेमेतिक ज्ञान को हम प्रशिक्षण से प्राप्त करते हैं और यह क्षमता मानव में सर्वश्रेष्ठ है। मनुष्य में सीखे हुए ज्ञान को बढ़ाने और तुरंत ग्रहण करने के विशेष गुण मौजूद हैं। बच्चों को शुरूआत से ही अच्छे संस्कार नहीं दिए तो वह कुछ भी नहीं सीखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज युवा पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक विरासत भूल रही है और यह हमारा दायित्व है कि उन्हें अपनी समृद्ध संस्कृति और उच्च मूल्यों से परिचित करवाएं तभी हम सुदृढ़ राष्ट्र की परिकल्पना कर सकते हैं।

आचार्य देवव्रत ने कहा कि अंग्रेजों ने हम पर लंबे समय तक शासन किया और लार्ड मेकाले ने सुनियोजित तरीके से हमारी शिक्षा पद्धति को नष्ट किया ताकि इस देश पर राज कर सके। मगर आज हमें अपनी संस्कृति को बचाना है तो बच्चों को घर से ही संस्कार देने चाहिए। हमारी संस्कृति में 16 संस्कारों की बात की गई है, इसलिए भौतिक सुख से ज्यादा बच्चों को संस्कार देना अधिक जरूरी है।

संस्कृति के संरक्षण की दिशा में भारत विकास परिषद के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह परिषद राष्ट्र उत्थान का कार्य कर रही है। उन्होंने परिषद को अपनी गतिविधियों को और प्रभावी तरीके से कार्यान्वित करने के लिए 51,000 रुपये देने की घोषणा की।

राज्यपाल ने इस मौके पर परिषद की स्मारिका का विमोचन भी किया। प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार बिलासपुर शाखा, द्वितीय पुरस्कार शिमला शाखा और तृतीय पुरस्कार पांवटा साहिब शाखा को प्रदान किया।


इससे पूर्व, भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री विनीत गर्ग ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए कहा कि परिषद की 1200 से अधिक शाखाएं देश भर में कार्यरत हैं और 50 हजार से अधिक सदस्य है। भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री अजय दत्ता, राष्टीय मंत्री राकेश सहगल, पूर्व प्रांत के अध्यक्ष सलिल शमशेरी, बिलासपुर शाखा के अध्यक्ष अरुण गौतम और अन्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed