{"_id":"65a9289f198c5afdbd06a960","slug":"government-should-provide-relief-to-farmers-in-view-of-drought-deshraj-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-11904-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूखे को देखते हुए किसानों को राहत प्रदान करे सरकार : देशराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूखे को देखते हुए किसानों को राहत प्रदान करे सरकार : देशराज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। पिछले चार महीने से बारिश न पड़ने के कारण जिले में गेहूं की फसल 20 प्रतिशत तक खराब हो गई है। इससे किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न होने की संभावनाएं बनने लगी हैं। भाजपा किसान मोर्चा घुमारवीं के अध्यक्ष देशराज शर्मा ने प्रदेश सरकार से किसानों की सुध लेने की मांग की है और बिलासपुर को सूखाग्रस्त घोषित करने का आग्रह किया है।
उन्होंने कहा है कि लगातार दूसरी बार फसल खराब हो रही है। गत जुलाई और अगस्त में हुई भारी बारिश से मक्की की फसल बर्बाद हो गई। कुछ किसानों की उपजाऊ जमीन भी बारिश के कारण बह गई थी। किसानों को आस थी कि इस बार फसल अच्छी होगी, लेकिन बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार अभी तक गेहूं की फसल को 20 प्रतिशत का नुकसान हो चुका है। जिले में सिंचाई की सुविधा नाममात्र होने के कारण अधिकतर किसान बारिश पर ही निर्भर हैं। इसी प्रकार बागवानों को भी भारी नुकसान कोहरे की वजह से हुआ है। उन्होंने प्रदेश सरकार से किसानों और बागवानों को फसल के नुकसान का मुआवजा दिए जाने की मांग की है, ताकि किसानों और बागवानों को कुछ राहत मिल सके।