{"_id":"67adf33d55140f39c8012dc0","slug":"government-should-not-close-schools-located-in-remote-areas-wildlife-sanctuaries-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-131987-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: दूरस्थ क्षेत्रों, वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी स्थित स्कूलों को बंद न करें सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: दूरस्थ क्षेत्रों, वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी स्थित स्कूलों को बंद न करें सरकार
Thu, 13 Feb 2025 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक के माध्यम से ज्ञापन सौंपते लाडली फाउंडेशन के
- लाडली फाउंडेशन ने स्कूल बंद करने पर जताई आपत्ति
-मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा, रिमोट क्षेत्र के बच्चों के लिए होगी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश सरकार की 5 से 10 विद्यार्थियों वाले स्कूलों को अप्रैल में बंद करने की योजना को लेकर लाडली फाउंडेशन ने आपत्ति जताई है। फाउंडेशन की राज्य अध्यक्ष शालू के नेतृत्व में उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। शिक्षा सचिव राकेश कंवर और प्रारंभिक शिक्षा निदेशक आशीष कोहली को भी प्रतिलिपियां भेजी गईं।
ज्ञापन में मांग की गई कि हिमाचल के उच्च रिमोट एरिया और वाइल्ड लाइफ सैंक्चुअरी स्थित माध्यमिक और प्राथमिक स्कूलों को बंद न किया जाए। संगठन का कहना है कि जिन स्कूलों की दूरी नजदीक अन्य स्कूलों से 4 से 5 किलोमीटर से अधिक है, उन्हें बंद करना बच्चों के भविष्य के लिए घातक होगा। इतनी छोटी उम्र में बच्चों के लिए इतने लंबे और खतरनाक रास्तों से पैदल स्कूल जाना संभव नहीं होगा, जिससे वे शिक्षा से वंचित रह जाएंगे। चिंता जताई कि जंगलों में स्थित स्कूल बंद होने से छात्राओं को दूरस्थ स्कूलों में जाने के लिए खतरनाक जंगलों के रास्ते पार करने होंगे, जिससे सुरक्षा को लेकर अभिभावकों की चिंताएं बढ़ जाएंगी। इस मौके पर समाजसेविका प्रीति भाटिया, चंपा देवी, सरला ठाकुर, निर्मला राजपूत और सुमन सहित कई पदाधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।